Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News Today: हिसार बस स्टैंड से नशे की बड़ी खेप सहित दो काबू

0 minutes, 18 seconds Read

Hisar News Today: Two arrested with huge consignment of drugs from Hisar bus stand

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो युनिट हिसार की टीम ने हिसार मे वर्कशाप रोड, बस अड्डा हिसार से दो नशा तस्करों से भारी मात्रा में बरामद किए नशीले कैप्शुल ट्रामाडोल


हरियाणा न्यूज हिसार :  हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओ.पी सिंह, IPS के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक अनिल यादव के दिशा निर्देश पर समुचे हरियाणा मे ऩशा तस्करो के खिलाफ कार्यावाही करते हुए दिनांक 30.01.2024 को हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो यूनिट हिसार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 नशा तस्करों को काबू कर 304 कैप्सूल Tramadol के बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। 









विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, हिसार उप पुलिस अधीक्षक श्री राज सिह HPS एवं युनिट हिसार के ईन्चार्ज इन्सपेक्टर कर्मबीर सिह ने बताया कि कल दिनाक 30.01.2024 को उप निरिक्षक मख्खन सिंह की अगुवाई मे HSNCB टीम हिसार बस अड्डा पर मौजुद थी , तभी एक गुप्त सुचना मिली कि दो लड़के अपने बुलेट मोटरसाईकिल पर बस अड्डा पर नजदीक पैट्रोल पम्प पर नशीले कैप्शुल बेचने आने वाले है। गुप्त सुचना के आधार पर दोनो लड़कों को काबु करके राजपत्रित अधिकारी की मौजुदगी मे तलाशी लेने पर दोनों नशा तस्करों से कुल 304 नशीले कैप्सुल उपरोक्त का कुल वजन 175.28 ग्राम नशीले कैप्सुल ट्रामाडोल बरामद होने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए NDPS ACT के तहत थाना शहर हिसार मे अभियोग दर्ज रजिस्ट्रर करवाया गया। 











जो आज दिनांक 31.01.2024 को दोनो आरोपियों को माननीय अदालत मे पेश किया व रिमांड लिया जाएगा। ताकि पुछताछ हो सके कि उपरोक्त नशीले कैप्सूल कहां से आएं व कहां बेचने थे। गहनता से पुछताछ कि जाकर नशीले कैप्सुल के व्यपार मे शामिल सभी आरोपीयों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त जानकारी देते हुए युनिट प्रभारी ने आम जन से अपील कि किसी भी प्रकार की नशा से संबंधित सूचना हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री न. 90508-91508 पर दें, सुचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Hisar Chandigarh Road Accident in Hisar 

Haryana News Today 

Hisar accident news : ड्यूटी पर जा रहे दो बाइक सवार भाइयों को ट्रक ने घसीटा, एक की मौत 

Weather update in Haryana 

Meham News Today : महम चौबीसी के गांव की दो महिलाओं सहित तीन ठगी के हुए शिकार

Narnaund News: नारनौंद की महिला के साथ बास गांव में मारपीट

Haryana News Today: कुंडू खाप प्रधान को किया ब्लैकमेल ; बेटे व उसकी महिला मित्र पर केस

स्टूडियो में लगी आग ; मालिक व युवती झुलसे

Haryana Ki Taaja Khabar: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार ने दिया तोहफा , मंत्रीमंडल की बैठक में लगी मोहर

जीवन बीमा पॉलिसी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी मामले में हिसार पुलिस की दिल्ली में बड़ी कार्रवाई

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer