Verification: eefe237ed2c24d7f

Rohtak Road Accident News: अलग- अलग सड़क हादसों में रोहतक, जींद जिले के 3 की मौत

0 minutes, 17 seconds Read

 Rohtak Road Accident News: 3 from Rohtak, Jind district died in separate road accidents

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रोसड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। 

हरियाणा न्यूज रोहतक : जिले में हुए अलग अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामले दर्ज कर शवों के पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिए।

 पुलिस के अनुसार विदया देवी हाल गांव बोहर निवासी ने बताया कि वह अपनी सास व ससुर रामकुमार के साथ रिश्तेदारी में प्रोग्राम में गए थे, जब वह वन सिटी के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए कार चालक ने रामकुमार में टक्कर मार दी, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसके ससुर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

वहीं जींद के गांव करसौला निवासी सोमदत्त ने बताया कि शुक्रवार को वह गांव ब्राहमणवास निवासी अमित, जींद के बुढा खेड़ा लाठर निवासी राजेश व करसौला निवासी विकास के साथ कार में सवार होकर किसी काम से जा रहे थे कि हवेली होटल के समीप एक कैंटर रोड़ के बीच में खड़ा था, जिसके डीपर भी नहीं चल रहे थे। कार कैटर से टकरा गई, जिससे करसौला निवासी विकास की मौत हो गई, जबकि वे तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने विकास के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 

उधर गांव नयाबास निवासी विमल राजभर ने बताया कि उसका लडका कन्हैया हसनगढ स्थित एक कम्पनी में काम करता है। वह अपने बेटे को लेने के लिए गया था और जब वह वापिस आ रहे थे तो रास्ते में अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी, जिससे कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गया और पीजीआई में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Jind News Today: मनरेगा के तहत तलाब की खुदाई कर रही महिलाएं दबी मिट्टी में, सात महिलाओं पर गिरी मिट्टी की तोंद

Jind accident news: दिल्ली-पटियाला हाईवे पर जींद में हादसा, अमेरिका में रहने वाले व्यक्ति की मौत 

Gohana News Today : गोहाना में लिफ्ट लेकर कैब लूटी, भागते समय पेड़ से टकराई।

नारनौंद हांसी में अवैध खनन करने वालों पर कसा शिकंजा, जेसीबी सहित वाहन जब्त

Hisar thetf News Today: दिनदिहाड़े घरों से हजारों की नकदी और जेवर चोरी

Sonipat Crime News Today : सोनीपत में भाई को बचाने आए भाई की छाती में मारी गोली: खेत में किया हमला, दुश्मन के साथ दोस्ती के चलते किया हमला 

Main news of Haryana: Urinated in minor’s mouth ;   हरियाणा की मुख्य खबरें : नाबालिग के मुंह में पेशाब किया, करंट लगाया, कुकर्म का प्रयास 

Hisar Ki Taaja Khabar :हिसार में जेबीटी अध्यापक ने किया सुसाइड, छः लोगों के खिलाफ मामला दर्ज  

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer