Verification: eefe237ed2c24d7f

Tohana News Today : टोहाना में स्विफ्ट गाड़ी में धमाके के साथ लगी आग

0 minutes, 15 seconds Read

Tohana News Today: Swift car burst into fire in Tohana. 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टोहाना : पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के शहर टोहाना में घर के बाहर खड़ी पेट्रोल की स्विफ्ट गाड़ी में अज्ञात परिस्थितियों में आग लगने से गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। कार के मालिकों व आसपास के लोगों सहित दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी। 

टोहाना निवासी सुनीता ने बताया कि बुधवार रात को वह अपनी स्विफ्ट कर को घर के बाहर खड़ी कर मकान के अंदर जाकर सो गए थे। देर रात जोरदार धमाका हुआ और गाड़ी में लगा होरन तेजी से बजने लगा। धमाके और होरन की आवाज सुनकर उन्होंने उठकर बाहर जाकर देखा तो उनकी पेट्रोल की स्विफ्ट गाड़ी में आग लगी हुई है। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग काबू नहीं आई। 

उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि उनकी स्विफ्ट गाड़ी में नहीं तो एलपीजी गैस किट लगी हुई थी और ना ही सीएनजी किट थी। उसके बाद आग कैसे लगी इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।

नोट : हरियाणा न्यूज के लिए प्रत्येक सेंटर से रिपोर्टर चाहिए, संपर्क करें 9896344320 Surender Sodhi 

 हरियाणा न्यूज पर खबर प्रकाशित करवाने के लिए मेल करें :-  sunilkohar@gmail.com

या व्हाट्सएप करें : 7015156567

Haryana News WhatsApp group link 

group link 

WhatsApp channel link ko follow kre

Link 

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को एंबुलेंस चालक सरकारी अस्पताल में छोड़कर फरार

Uchana News : उचाना में बिजली का करंट लगने से किसान की मौत; रात भर खेत में पड़ा रहा शव

Haryana Politics News 

कार हुई सड़क हादसे का शिकार; पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज 

Haryana crime news today: मां का हत्यारा बेटा गिरफ्तार; पुलिस पूछताछ में बेटे ने हत्या के पीछे बताई ये वजह

हांसी, नारनौंद व बरवाला के 20 गांव होंगे विकास कार्य, लगे टेंडर

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer