Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi News Today : हांसी में भाजपा नेता सहित दो वसूली करते रंगे हाथों काबू, केस में समझौता करवाने के मामले में कर रहे थे वसूली

0 minutes, 27 seconds Read

Hansi News Today: Two people, including a BJP leader, were caught red-handed while extorting money in Hansi. They were extorting money to get a settlement in the case.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा कलाकार नवीन नारू दुष्कर्म मामले में समझौता करवाने के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ा गया भाजपा नेता 

पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के साथ भाजपा नेता कपिल नेहरू 

हरियाणा न्यूज, हांसी : 3 महीने पहले हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के खिलाफ हांसी में रेप का केस दर्ज किया गया था इस मामले में समझौता करवाने के नाम पर भाजपा नेता सहित दो लोगों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। हांसी सिटी थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 384 व 120 बी के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

हांसी सिटी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सिटी थाना में हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के खिलाफ दर्ज रेप केस में समझौता करवाने के नाम पर रुपए वसूली करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और इस मामले की डील हांसी अदालत परिसर में चल रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत छापेमारी कर हांसी के न्यू सुभाष नगर निवासी भाजपा नेता कपिल नेहरू और राम सिंह कॉलोनी निवासी सतपाल को रेप केस में समझौते के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की वसूली करते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। 

सिटी थाना पुलिस ने भाजपा नेता कपिल नेहरू व सतपाल के खिलाफ अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर और भय दिखाकर अवैध रूप से वसूली करने का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है कि हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के खिलाफ रेप का कैसे दर्ज करवाने वाली महिला और वसूली करने वालों के बीच क्या संबंध है। 

भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कपिल नेहरू 1 साल पहले तक जननायक जनता पार्टी के शहरी प्रधान हुआ करते थे लेकिन 1 साल पहले उन्होंने जननायक जनता पार्टी को अलविदा कहते हुए भाजपा ज्वाइन कर ली थी। आपको बता दें कि करीब 3 महीने पहले नवंबर 2023 में एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि हरियाणवी कलाकार नवीन नारू पिछले काफी समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। जब इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया तो काफी संख्या में हरियाणवी कलाकार पुलिस अधीक्षक से मिले और इस मामले को आपसी पैसे को लेन देन वह झूठा बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की थी।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

Haryana News Today 

Hansi News : हांसी में शादी समारोह में शार्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप

Uklana News: श्रम मंत्री की आंखों के नीचे भ्रष्टाचार का बोलबाला; पार्क में सौंदर्यकर्ण के नाम पर हो रही है लीपापोती,  अधिकारी सोए कुंभकर्णी नींद 

Hisar politics news

latest News Sirsa 

Hisar loot News ,  

latest News Hisar 

Narnaund News 

Hisar Ki Taaja Khabar 

Sirsa Haryana news

Hisar kidnapping News 

tractor March in Haryana

Google News Hayana Link

Uklana News : ऑक्सफोर्ड स्कूल उकलाना का छात्र लापता; छात्र के परिजनों ने स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer