Verification: eefe237ed2c24d7f

Barwala News: तूने शादी क्यों की, लव मैरिज करने पर पिता की हत्या मामले में बेटे सहित दो गिरफ्तार

0 minutes, 19 seconds Read

Barwala News: You married girls, two including son arrested in case of murder of father for love marriage

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

     हरियाणा न्यूज टूडे , हिसार : थाना बरवाला पुलिस ने गांव बालक निवासी कृष्ण की हत्या के मामले में दो आरोपियों गांव बालक निवासी विकास और बिट्टू को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी विकास मृतक कृष्ण का पुत्र है और बिट्टू मृतक का भतीजा लगता है। 

मृतक कृष्ण ने 2 मार्च 2024 को पंजाब निवासी एक महिला से शादी की थी। इसी रंजिश में आरोपी विकास ने बिट्टू के साथ मिलकर लाठियो से वार कर उसके पिता कृष्ण की हत्या कर दी। गौरतलब है कि थाना बरवाला में गांव बालक के सरपंच ने सूचना दी कि बालक निवासी कृष्ण की उसके बेटे विक्की और अन्य ने मार पीट कर हत्या कर दी। सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को मृतक के भाई गांव बालक निवासी पवन ने शिकायत दी कि 2 मार्च को उसका भाई कृष्ण पंजाब निवासी एक महिला से शादी कर उसे अपने घर लाया था।  जब उसकी शादी के बारे में उसके बेटे विक्की को पता चला तो गली में विक्की और   बिट्टू ने कृष्ण पर लाठियो से जानलेवा  हमला कर चोटे मार वहा से भाग गए। दूसरी शादी करने की वजह से विक्की और बिट्टू ने  कृष्ण की लाठियो से हत्या कर दी। 

     निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि बालक निवासी पवन द्वारा दी शिकायत पर कृष्ण की हत्या के आरोप में विकास उर्फ विक्की और बिट्टू पर थाना बरवाला में सुसंगत धाराओं में अभियोग अंकित कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है आरोपियों को पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

Sarpanch Sanjay Duhan Murder Case update 

Haryana News Today: अंतरराष्ट्रीय पहलवान अभिषेक पर चलाईं गोलियां

कंवारी गांव के सरपंच की सात गोली मारकर हत्या 

हरियाणा की बड़ी खबर 

हांसी सड़क हादसे में दो की मौत 

शादी में डीजे पर बवाल, दुल्हा-दुल्हन पक्ष आपस में भिड़े,  बिना दुल्हन के बैरंग लौटा दुल्हा

Hisar ki Taaja Khabar : 

 अग्रोहा और राखी गढ़ी के लिए खोला सौगातों का पिटारा, दिल्ली और चंडीगढ़ से होगी सीधी कनेक्टिविटी , दिल्ली के दरबार से मुख्यमंत्री का ऐलान 

मिट्टी 90 रुपए की और चालान 4 लाख रुपए से ज्यादा का

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer