Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar Accident News: हिसार में प्राइवेट बस ने बाइक सवार को रौंदा, सवारियों से भरी चलती बस से कूदे चालक-परिचालक, बस में मची चीख पुकार

0 minutes, 33 seconds Read

Hisar Accident News: Private bus crushed a bike rider in Hisar,  bus was speeding on the wrong side.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रॉन्ग साइड में फर्राटा भर रही थी बस

बस के नीचे फंसा हुआ मोटरसाइकिल।

हरियाणा न्यूज टूडे, बरवाला : हिसार चंडीगढ़ मार्ग पर बरवाला में रॉन्ग साइड फर्राटा भर रही है एक प्राइवेट बस ने बाइक सवार को रौंद दिया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में उतर गई। राहगीरों की मदद से घायल को उपचार किए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं बरवाला पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि बस का चालक और कंडक्टर चलती बस से कूदकर फरार हो गए और जिस समय ये हादसा हुआ उस समय बस में करीब 30 सवारियां सफर कर रही थी। 

राहगीरों से हादसे की जानकारी लेते हुए पुलिस।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर को हिसार बरवाला मार्ग पर चलने वाली एक प्राइवेट बस करीब 30 सवारियां लेकर बरवाला चलकर हिसार जा रही थी कि प्राइवेट बस चालक बस को तेज रफ्तार के साथ-साथ बड़ी ही गफलत से रॉन्ग साइड चलाते हुए जा रहा था कि जेडी जिंदल हॉस्पिटल के पास बरवाला के वार्ड नंबर 14 निवासी एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहा था कि बस चालक ने उसे बस से रौंद दिया। मोटरसाइकिल बस के अगले पहिए के पास फंस गया। जिसके कारण बस अनियंत्रित हो गई तो बस चालक और परिचालक चलती बस से कूद गए। बस मोटरसाइकिल सवार को बाइक सहित दूर तक घसीटते हुए ले गई।

बस के चालक के कूदते ही बस में चीख पुकार मच गई और हर कोई मदद की गुहार लगाने लगा। गनीमत यह रही कि बस की स्पीड कम हो चुकी थी और बस सड़क किनारे कच्चे में एक गढ्ढे में उतर गई। अगर बस का स्टेयरिंग कच्चे की तरफ ना मुड़ कर सड़क की साइड घूम जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे वाली जगह पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल बाइक सवार को तुरंत बस के नीचे से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस हादसे में राहत की बात ये है कि बस में सवार सभी यात्री बाल बाल बच गए।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

हरियाणा की ताजा खबर 

Hisar Ki khabar: हवाई फायर कर मांगी फिरौती, छः महीने बाद फिरौती मांगने के मामले में एक गिरफ्तार 

Jind news Today 

Haryana News Today 

Hisar Haryana news 

Lok sabha elections 2024 update news 

Hisar  News Today : हत्या के मामले में गवाह की हत्या करने की योजना बनाते हथियारों सहित दो काबू

Hisar Crime News 

हरियाणा में एटीएम फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, हरियाणा पुलिस की मुंबई में बड़ी कार्रवाई ! ATM fraud gang busted  

हिसार में खून से लथपथ हालत में पड़े मिले बाप बेटी के शव, एचएयू यूनिवर्सिटी में हड़कंप 

Jind news Today 

Haryana News Today 

Hisar News Today 

Lok sabha elections 2024 update news 

Hisar  News Today : हत्या के मामले में गवाह की हत्या करने की योजना बनाते हथियारों सहित दो काबू

Hisar Crime News 

हरियाणा में एटीएम फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, हरियाणा पुलिस की मुंबई में बड़ी कार्रवाई ! ATM fraud gang busted  

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer