Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind news Today : दनोदा के सुशील हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, 9 दिन के पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज

0 minutes, 15 seconds Read

 Jind news Today: Three arrested in Sushil murder case of Danoda, secrets will be revealed in 9 days police remand.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफतार

हरियाणा न्यूज टूडे, जींद : गांव बडनपुर नहर पर दनोदा गांव के सुशील की गोली मारकर हत्या करने के मामले में जींद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को भिवानी से प्रोटेक्शन वारंट कर दिया है। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने में लगी हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपितों को 9 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। तीनों ही आरोपित अलग-अलग गांव के हैं जिनमें से एक मृतक के गांव से संबंध रखता है

दिनांक 01.03.2024 को नागरिक हस्पताल नरवाना से पुलिस को सूचना मिली कि सुशील शर्मा वासी दनौदा कलां गोली लगने के कारण मृत अवस्था में लाया गया है। जिस पर डीएसपी नरवाना अमित भाटिया, प्रबंधक अफसर थाना सदर नरवाना अपनी टीम के साथ नागरिक हस्पताल नरवाना पहुचे जहां पर मृतक सुशील शर्मा के परिजनों से मिलकर पूछताछ शुरू की जिस पर विकाष वासी दनौदा कलां ने पुलिस को अपना ब्यान अंकित करवाया।

विकास वासी दनौदा कलां ने अपने ब्यान में बताया कि वे दो भाई व एक बहन थे उसका बङा भाई सुशील शर्मा जिसकी उम्र करीब 33 वर्ष थी। सुशील शर्मा ट्रासपोर्ट में भरूच गुजरात में नौकरी करता था जो दिनाकं 28.02.2024 को रात के समय गुजरात से आया था। दिनांक 01.03.2024 को समय करीब 9 बजे उसका भाई सुशील शर्मा मेरे चाचा राजीव की गाङी लेकर किसी निजी कार्य के लिये बाहर गया था। उसके बाद समय करीब 10.30 बजे उसके भाई सुशील शर्मा का फोन आया और कहा उसे किसी ने गोली मार दी है। जिस सूचना पर वह अपने परिवार के साथ नागरिक हस्पताल नरवाना पहुचां जहां एमरजैंसी मे मैने देखा तो मेरा भाई खुन से लथपथ स्ट्रेचर पर था। ङाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हरियाणा सरकार ने की पीपीपी के माध्यम से प्रो-एक्टिव प्रमाण पत्र सुविधा की शुरुआत : देखें कैसे डाउनलोड कर सकते हैं प्रमाण पत्र 

प्रबन्धक थाना सदर नरवाना ने जानकारी देते हुए बताया कि सुशील शर्मा को गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे पुलिस अधीक्षक जीन्द सुमित कुमार ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकडने के लिए टीमे बना कर सभी क्राईम युनिटो को सख्त आदेष जारी कर दिये। इस दौरान आरोपियों को भिवानी में शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफतार कर लिया गया। अदालत से आरोपियों का प्रोडैक्षन वारंट लेकर प्रबन्धक थाना सदर जीन्द द्वारा हत्या के मामले में गिरफतार कर लिया गया है।

 गिरफतार किए गये आरोपियों की पहचान सोमबीर वासी बडनपुर, अजय वासी बेलरखा व विक्रम वासी दनौदा कलां के रूप में हुई है। आरोपियों का 9 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है जिस दौरान हत्या करने की असल रंजिस का पता लगाया जाएगा व इस मामले मं संलिप्त अन्य आरोपी गण को भी गिरफतार किया जाएगा। 

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

हरियाणा की ताजा खबर 

हरियाणा की हैप्पी योजना के तहत रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा, जाने कौन लोग उठा सकते हैं इस योजना का लाभ, क्या करना होगा इस योजना का लाभ उठाने के लिए 

सावधान, ये काम नहीं किया तो अब कटेगा बिजली कनेक्शन, जल्दी से कर लो, वरना पछताओगे 

HBSE Exam March 2024 update news: शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष की परीक्षा केन्द्रों पर रेड, नकल के 33 मामले किए दर्ज व 02 परीक्षा केन्द्रों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा रद्द

latest News Hisar : हिसार जिले को सीएम ने दी 146 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात; जाने किस हल्के को क्या क्या मिली सौगातें 

Jind Accident News : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, जींद के नजदीकी गांव में ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था मृतक

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer