Verification: eefe237ed2c24d7f

आदमपुर मंडी में फैक्ट्री की भट्टी में ब्लास्ट ! Blast in the furnace of factory in Adampur Mandi

0 minutes, 17 seconds Read

 Blast in the furnace of factory in Adampur Mandi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हादसे के बाद उड़ी फैक्टरी की दीवारों की चद्दरें।

हरियाणा न्यूज टूडे, मंडी आदमपुर : आदमपुर में भादरा रोड पर शुक्रवार रात्रि चौखट बनाने वाली फैक्टरी में रंग पकाने वाली वाली भट्टी में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना भयंकर था कि फैक्टरी में लगी चद्दरों के परखचे उड़ गई और आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे तुरंत एम्बुलैंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया।

मामले की सूचना मिलने आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। जानकारी के अनुसार भादरा रोड पर विकी स्टील एन्ड सैनी स्टील वर्कशॉप के नाम से जापानी चद्दरों की चौखट बनाने की फैक्टरी है। फैक्ट्री में रंग पकाने के लिए भट्टी लगाई हुई है। रात्रि करीब पौने 9 बजे जब फैक्टरी संचालक सुभाष चंद्र सैनी का भाई विकी सैनी घर जाने की फैक्टरी की लाइट बंद कर रहा था उसी दौरान रंग पकाने वाली भट्टी में अचानक ब्लास्ट हो गया। जिससे विकी घायल हो गया और फैक्टरी में आग लग गई। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड व एम्बुलैंस को दी।

 सूचना मिलते ही आदमपुर फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया व शनि सेवा दल की एम्बुलैंस गाड़ी ने घायल विकी सैनी को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। शुक्रवार देर रात्रि तक आदमपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।

दिन में हादसा होता तो होता ज्यादा नुक्सान 

जानकारी के अनुसार फैक्टरी में डेढ़ दर्जन के करीब व्यक्ति कार्य करते हैं, लेकिन जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त फैक्टरी में कोई नहीं था। आसपास के लोगों ने बताया कि अगर यहीं हादसा दिन में होता तो यहां जान-माल का काफी नुक्सान हो सकता था, लेकिन गनीमत रही की उस वक्त फैक्टरी के अंदर विकी के अतिरिक्त अन्य कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर 
Latest News Haryana Today: मिट्टी की ढांग गिरने से आठ ग्रामीण मिट्टी के नीचे दबे, दो महिलाओं की मौतCrime News Hisar,  Hisar News Today: हिसार में रेहड़ी संचालक व उसके भाई को छुरी से हमला, पुलिस की मौजूदगी में भी मारपीट करने का आरोप
Hisar Election News Sirsa News Today

हिसार में भाजपा प्रत्याशी के कार्यक्रम में बवाल : किसानों के सवालों का जवाब नहीं दे पाए भाजपा प्रत्याशी, भाषण को बीच में छोड़क़र निकले भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer