---Advertisement---

Barwala News : दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, जेवरात, कागजात व कपड़े भी ले गई साथ, पड़ोस के युवक से होती थी फोन पर बात

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Mother of two children absconding with her lover 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।

हिसार की ताजा खबर :  बरवाला थाना क्षेत्र से एक दो बच्चों की मां अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति ने आरोप लगााया है कि उसकी पत्नी पड़ोस के एक युवक के साथ मासूम बच्चों को छोडक़र फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी करीब आठ साल पहले हुई थी और उन दोनों के दो लडक़े हैं। उसने आरोप लगाते हुए बताया कि करीब एक साल से उसकी पत्नी पड़ोस में रहने वाले अजय के साथ फोन पर बात करने लगी। जब उन्हें इस बात की भनक लगी तो उन्होनें परिवार के लोगों के साथ मिलकर भाईचारे की पंचायत में अजय व उसकी पत्नी को समझाना चाहा। लेकिन पंचायत में अजय और उसका पिता नहीं आए। पंचायत में अजय के परिवार वालों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में अजय उसकी पत्नी के साथ बात नहीं करेगा।










 लेकिन कुछ दिनों बाद ही अजय और उसकी पत्नी फिर से बातचीत करने लगे तो उसने दोनों को काफी समझाया। लेकिन वो दोनों नहीं माने। 24 अप्रैल को मैं मजदूरी पर गया हुआ था और जब दोपहर को खाना खाने के लिए घर आया तो मुझे घर पर मेरे दोनों बच्चे मिले और बच्चों ने बतलाया कि मां यहां पर नही है तो मैंने आसपास व पडोस में पूछताछ कि लेकिन मेरी पत्नी का कोई पता नही चला। 







फिर मैंने घर में तलाशी ली तो पता लगा कि मेरी पत्नी अपने साथ अपने सभी दस्तावेज़, ज्वेलरी व कपड़े  भी साथ ले गई है। उसने आरोप लगाया कि शक है कि अजय उसकी पत्नी स्नेहलता को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य जिलों की खबरें पढ़ने के लिए नीचे जिला वार पेज के लिंक दिए गए हैं उन लिंक पर क्लिक करें और शेयर करें:_

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer