Verification: eefe237ed2c24d7f

Sirsa Murder News : पति ने पत्नी के सिर में ईंट मार कर की हत्या

0 minutes, 18 seconds Read

Sirsa Murder News: Husband killed his wife by hitting her on the head with a brick.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 बेटे की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज

घटना की जांच में जुटी पुलिस।


हरियाणा न्यूज टूडे, सिरसा की ताजा खबर: सिरसा के रानियां थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुरा में शुक्रवार देर रात को पति ने कहासुनी के बाद पत्नी के सिर पर ईंट से वार हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के बेटे हरप्रीत के बयान पर आरोपी सेवक सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी अनुसार मूल रूप से पंजाब मुक्तसर निवासी दलजीत कौर पिछले तीन माह से अपनी बहन परमजीत कौर के घर गांव हिम्मतपुरा में अपने दो बेटों हरप्रीत व जसप्रीत के साथ रह रही थी। दलजीत कौर की बहन परमजीत कौर पिछले तीन माह से मलेशिया में रह रही है और उसकी बेटी अपनी मौसी दलजीत कौर के साथ अपने ही घर में रहती है। 











बताया जाता है कि सेवक सिंह अपने छोटे बेटे जसप्रीत का जन्म्दिन मनाने के लिए गांव हिम्मतपुरा में आया था। शुक्रवार देर रात सेवक सिंह ने पत्नी दलजीत कौर को गांव लौटने के लिए कहा। जिसको लेकर दोनों में काफी कहासुनी हो गई। दलजीत कौर के मना करने पर तैश में आए सेवक सिंह ने ईंट से दलजीत कौर के सिर में कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जब सुबह बच्चे छत पर कमरे में गए तो दलजीत कौर खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद बच्चों ने शोर मचा दिया। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। 









रानियां थाना प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस टीम साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मृतका दलजीत कौर के बड़े बेटे हरप्रीत की शिकायत पर आरोपी सेवक सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनल कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :- 
हरियाणा की ताजा खबर 

Hansi News Today :  जेल में रची जा रही मुझे जान से मारने की साजिश – रजत कल्सन,

Hisar News Today : नामांकन के दौरान लघु सचिवालय परिसर हिसार में रहेगी तीन लेयर की सुरक्षा,

Hisar News Today : ऑपरेशन आक्रमण के तहत हिसार में 28 गिरफ्तार,

Crime News Hisar: हिसार में कार एजेंसी मैनेजर को महिला और उसके साथियों ने निर्वस्त्र कर पीटा

Rohtak Crime News Today,

तेज आंधी से हांसी जींद मार्ग पर गिरे पेड़, रात भर आधा दर्जन गांवों में रहा ब्लैक आउट, हिसार के नारनौंद, रोहतक जिले के महम और सिरसा के डिंग मंडी में पड़े ओले,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer