Verification: eefe237ed2c24d7f

भगाना गांव की विवाहिता ने फौजी पति पर लगाया दहेज के लिए प्रताडऩा का आरोप, मामला दर्ज

0 minutes, 12 seconds Read

 Married woman of Bhagana village accused her army husband of harassing her for dowry, case registered in Hisar police station.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रतिकात्मक फोटो।

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
हिसार की ताजा खबर: हिसार सदर थाने में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर विवाहिता को दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताडि़त करने के मामले में उसके फौजी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


  पुलिस को दी शिकायत में बालावास निवासी सुमन ने बताया कि वो दो बहनें हैं और दोनों बहनों की शादी 4 दिसंर 2022 को भगाना गांव रामनिवास के दोनों बेटों के साथ हुई थी। उसका पति फौज में है जबकि उसकी बहन पूनम का पति घर पर ही रहकर खेती बाड़ी का कार्य करता है। उनकी शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक खुब दान दहेज दिया था। लेकिन शादी के कुछ  समय के बाद ही  उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। धीरे धीरे उसके सास-ससुर भी हम  दोनों बहनों को प्रताडि़त करने लगे। सुमन ने आरोप लगाया कि 27 सितंबर 2023 को उसका पति घर आया हुआ  था और उसके साथ मारपीट कर रहा था तो झगड़े की आवाज सुनकर  उसकी बहन अपने कमरे से बाहर आई और बीच बचाव करने लगी तो उसके पति रविन्द्र, ससुर रामनिवास और सास कमलेश ने उनके साथ मारपीट करते हुए उनका फोन छीनकर कमरे में बंद कर दिया। इस बात का उनके परिजनों को चला तो अगली सुबह उसका भाई अन्य परिजनों के साथ भगाना गांव पहुंचा और काफी समझाया। 









कुछ समय के लिए उसकी सास ने उन दोनों बहनों को अपने भाई के साथ मायके जाने के लिए भेज  दिया। जिसके बाद आज तक  ना ही तो मेरा पति मुझे लेने आया है और ना ही उसकी बहन का पति लेने के लिए आया। जबकि दोनों ने करवा चौथ के वृत के दिन भी उनके पास फोन नहीं किया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संंबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि सुमन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में सास ससुर पर लगाए गए तमाम आरोप गलत साबित हुए। जबकि उसके पति रविन्द्र पर जो आरोप लगाए गए हैं वो सही साबित हुए हैं।

 ये खबरें भी पढ़ें:-

Hisar News Today:  कॉलेज पढ़ऩे गई छात्रा सहित अलग अलग जगहों से तीन लापता

नारनौंद क्षेत्र में पुलिस की डायल 112 टीम पर हमला ,

जेपी के जोश को ठंडा करने हिसार के दंगल में उतरे सीएम सैनी,

हिसार की धरती से हुड्डा का बड़ा ऐलान: कांग्रेस की सरकार बने पर पहली कलम से बुढ़ापा पेंशन छह हजार रुपये करेंगे

हरियाणा के स्कूलों के लिए नया फरमान : अब स्कूलों में करना होगा ये काम, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

हिसार में होटल की लिफ्ट गिरी, बच्चों सहित एक ही परिवार के 15 लोगों की अटकीं सांसें, जन्मदिन सेलिब्रेट करने होटल आया था परिवार ,

लव मैरिज करने वाली तीन बेटियों की मां ने फंदा लगा दी जान,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer