Verification: eefe237ed2c24d7f

हांसी में लव मैरिज करने वाले जोड़े की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर से दहली हांसी, जाने किस किसके खिलाफ हुआ मामला दर्ज

0 minutes, 26 seconds Read

 couple who had love marriage was shot dead in Hansi, Hansi was shaken by the double murder

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

2 महीने पहले घर से भाग कर की थी शादी, पार्क में सुबह आए थे घूमने, पार्क में ही गोली मारकर कर दी पति-पत्नी की हत्या

डबल मर्डर के बाद हांसी पुलिस जांच करते हुए।

हरियाणा न्यूज/हांसी : हांसी के लाला हुकुमचंद पार्क में सोमवार की सुबह अज्ञात बाइक सवरों ने नव दंपति की गोली मारकर हत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही हांसी के एसपी मकसूद अहमद व डीएसपी धीरज भारी बाल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पार्क को सील करवा दिया। मृतक दंपति ने 22 अप्रैल को ही घर से भाग कर प्रेम विवाह किया था। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। इस वारदात की सूचना मिलते ही लड़की के परिजन तो अस्पताल में पहुंच गए परंतु लड़की के परिवार की तरफ से कोई भी नहीं आया। ( Hansi double Murder news )

लाला हुकुमचंद पार्क में पड़े तेजवीर व मीना के शव।

मिली जानकारी के मुताबिक हांसी के नजदीकी गांव बडाला निवासी तेजवीर का अपने मां के साल की लड़की सुल्तानपुर निवासी मीणा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते दोनों ने घर से भाग कर 22 अप्रैल 2024 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रेम विवाह कर लिया था। आपस में रिश्तेदार होने के बावजूद दोनों के प्रेम विवाह से लड़की मीना के परिजन नाखुश बताई जा रहे हैं। इन दिनों नवदंपति हांसी में आए हुए थे और वह सोमवार को पार्क में घूमने के लिए लाला हुकुमचंद पार्क में गए हुए थे। जब दोनों पति-पत्नी पार्क में बैठकर बातचीत कर रहे थे तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी मौके से फरार हो गए। ( Hisar me double Murder )

इनेलो कार्यकर्ता को भरे मंच पर अभय चौटाला ने लगाई लताड़, नारनौंद हल्के के कार्यकर्ता की बेइज्जती करी अभय चौटाला ने, वजह जानकर पैरों तले से जमीन खिसकने लगेगी,

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब आधा दर्जन से ज्यादा फायर किए। गोली लगने से तेजवीर और मीना वहीं पर जमीन पर गिर गए जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस महकमे में डबल मर्डर की सुनते ही हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपने आला अधिकारियों को दी तो हांसी के पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद डीएसपी धीरज भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ( crime news Hisar )

पुलिस ने इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को दी तो तेजवीर के परिजन तो मौके पर पहुंच गए परंतु मीणा के कोई भी परिजन वहां पर नहीं पहुंचा। जिससे पुलिस के शक की सुई प्रेम विवाह करने वाली लड़की मीना के परिजनों की तरफ घूमी हुई है। पुलिस की टीम गांव सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गई ताकि उसने के परिजनों के बयान दर्ज कर सके। ( Hansi News Today)

पुलिस ने डबल मर्डर की सूचना फॉरेंसिक टीम को दी तो फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस डबल मर्डर की जांच सीआईए पुलिस कर रही है। दिन दहाड़े हुए डबल मर्डर से हांसी के लोगों में खौफ देखा जा रहा है। पुलिस हत्यारों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में लगी हुई है। पुलिस का मानना है कि इस वारदात को दो हथियारों से अंजाम दिया गया है क्योंकि घटनास्थल से दो अलग-अलग हथियारों की गोली की खोल बरामद हुई है। ( latest News Hisar)

संबंध में डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पार्क में पुलिस को दो शव बरामद हुए हैं। जिनमें से एक शव बडाला गांव के तेजवीर का पाया गया है और दूसरा उसकी पत्नी मीना का बताया जा रहा है। पार्क को चारों तरफ से सील कर दिया गया है ताकि घटनास्थल पर सबूत से कोई छेड़खानी ना कर सके। मृतकों के पास से एक मोटरसाइकिल की चाबी भी बरामद हुई है लेकिन अभी यह नहीं साफ हो पाया है कि चाबी उनकी ही बाइक की है या किसी और की गिर गई है। ( Haryana News Today)

मामा के साले की लड़की से किया प्रेम विवाह

मिली जानकारी के मुताबिक तेजवीर ने जिस लड़की से शादी की थी वो लड़की मीणा तेजवीर के मामा के साले की लड़की है और वो सुल्तानपुर गांव की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों के प्रेम प्रसंग से उनके परिजन काफी नाराज थे जिसके चलते तेजवीर और मीना ने भाग कर गाजियाबाद में प्रेम विवाह कर लिया था। तेजवीर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था और वहीं पर रहता था। लोगों का मानना है कि लड़की के परिजन समाज में अपनी बेइज्जती के डर से घर से बाहर निकलने में भी कतराने लगे थे। अब इस वारदात को किसने अंजाम दिया है इसका खुलासा तो पुलिस जांच में ही हो पाएगा की इस दोहरे हत्याकांड के पीछे कहानी तेजवीर की पत्नी मीना के परिजनों का हाथ तो नहीं है।

पुलिस को दी शिकायत में बडाला निवासी महताब  सिंह  ने बताया कि मे उपरोक्त पते का रहने वाला हुं और खेती बाडी का काम करता हुं मेरे तीन बच्चे है सबसे बडा लडका मुकेश उसके बाद लडकी मनीषा व सबसे छौटा लडका तेजबीर था। मेरे लडके तेजबीर ने अपने मामा महेन्द्र वासी सिसाये बोलान के साले सुभाष वासी सुल्तानपुर की लडकी मीना से दिनांक 22.04.2024 को आर्य समाज विवाह मंदिर कवि नगर गाजियाबाद (U.P) मे प्रेम विवाह किया था। उनके प्रेम विवाह करने से तेजबीर के मामा महेन्द्र व उसके परिजन व लडकी मीना के परिवार वाले खुश नही थे। इस बारे दोनो पक्षो के साथ हमारी बातचीत हुई, लेकिन काफी प्रयास करने के बाद भी महेन्द्र वासी सिसाय बोलान व लडकी पक्ष सहमत नही हुए।

 शादी के बाद मेरा लडका तेजबीर व उसकी पत्नी मीना डर के मारे दिल्ली मे छुपकर रहे उसके बाद करीब 3-4 दिन हिसार सैफ हाउस मे रहे। अब वो दोनों करीब 10-15 दिन से मेरा लडका तेजबीर व मीना मेरे पास मेरे घर बडाला आए हुए थे। मेरे लडके तेजबीर व पुत्र वधु मीना ने  मुझे बताया था कि विरेन्द्र S/O महेन्द्र, संजय S/O वजीर, सतीश S/O वजीर ,गुड्डी पत्नी महेन्द्र वासियान सिसाय बोलान व सचिन S/O सुभाष ,रविन्द्र उर्फ कालु S/O लालु ,जयसिहं , मंगतु S/O बोबल, लीला वासी दरियावाला, सुभाष S/O बोबल वासियान सुल्तानपुर और राहुल S/O काला वासी दरियावाला हम दोनो की शादी से नाखुश होने के कारण हमे बार-2 धमकी दे रहे है कि हम तुम दोनो को जिन्दा नही छोडेगे।

 जय सिह ने तो मुझे फोन पर भी धमकी दी थी कि हम तेरे लडके व लडकी दोनो को जान से मार देंगे। दिनांक 24.06.24 को मेरा लडका तेजबीर व पुत्र वधु मीना मोटरसाईकिल न. HR-86A-4757 पर बैठकर दिल्ली जाने के लिए सुबह करीब 8:15 AM पर घर से चले थे।

 समय करीब 10:15 AM पर मेरे भतीजे अनिल S/O दयानन्द वासी बडाला ने बताया कि तेजबीर व उसकी पत्नी मीना की हुकम चन्द पार्क हांसी मे गोली मारकर दोनो की हत्या कर दी है जो दोनो की डैड बाँडी लहु लुहान हालत मे पडी है। जो सूचना मिलने पर मै व मेरे परिवार वाले हुकम चन्द पार्क हांसी पहुँचा जहां मैने देखा की मेरे लडके तेजबीर व पुत्र वधु को गोली मारकर हत्या की हुई थी। जो दोनो की डैड बाँडी वहां पर पडी हुई थी। जो मेरे लडके तेजबीर व पुत्र वधु मीना की प्रेम शादी से नाखुश होकर रंजिश रखते हुए योजना बनाकर विरेन्द्र, संजय, सतीश, गुड्डी, सचिन, रविन्द्र, जयसिंह, मंगतु, लीला, सुभाष, व राहुल ने गोली मारकर हत्या की है।

ये भी पढ़ें नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-

बड़सी गांव में पानी के टैंक में गिरने से युवक की मौत, पॉलिटेक्निक की करता था पढ़ाई
Hisar News Today: विवाहिता को पीटा, पति ने कुत्ते से कटवाया, 4 के खिलाफ मामला दर्ज,
दरवाजा बंद, अंदर से आ रही आवाज, पुलिस को बुलाकर पड़ोसी अंदर गए तो देख कर रह गए हैरान, बुजुर्ग दंपति गए थे बच्चों से मिलने जयपुर
हीट वेव से निजात, किसानों को बारिश का इंतजार, इस सप्ताह धान की रोपाई का कार्य पकड़ेगा जोर, किसानों के सामने बड़ी चुनौती
कांग्रेस नेता प्रेम मलिक ने भाजपा पर साधा निशाना, भाजपा के राज में युवाओं का भविष्य अंधकार में ,
बीयर पीते हुई कहासुनी, बीयर की बोतल व डंडे से वार कर फरार,
हिसार पुलिस की मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई, टेक्स्ट मैसेज भेज कर ठगी करने के मामले का किया भांडा फोड़,
जर्मनी भेजने के नाम पर नारनौंद क्षेत्र के चार लोगों के साथ 18 लाख की ठगी, पांच पर केस,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer