Verification: eefe237ed2c24d7f

जींद में व्यक्ति की अज्ञात परिस्थितियों में मौत, दोस्तों पर हत्या का संदेह

0 minutes, 8 seconds Read

person died under unknown circumstances in Jind, friends suspected of murder

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज/जींद : जींद जिले के गांव रिटौली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक व उसके साथियों पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। जिसके बाद मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

जींद जिले के युवक का शव हिसार के नारनौंद क्षेत्र में मिला, हत्या की आशंका, पानी लाने घर से निकला था युवक,

मृतक राकेश के मौसी के लड़के पवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई राकेश को गांव के ही एक युवक ने सायं को चार बजे फोन करके बुलाया था। जिसके बाद देर रात तक राकेश घर पर नहीं आया। रात को लगभग साढ़े 11 बजे उनको पड़ोस में ही रहने वाले युवक के घर पर लड़ाई झगड़े की आवाज सुनाई दी। जब वह उठ कर पड़ोस में राकेश को बुलाने वाले युवक के घर गए तो उसका भाई घायल अवस्था में था।

 उनको राकेश ने बताया कि जिस युवक ने उसको सायं को फोन कर बुलाया था उसने व कुछ अन्य ने उसके साथ मारपीट की और अपने घर ले गए। जिसके बाद उसकी बाजू में किसी नुकीली वस्तु से वार कर दिया। इस दौरान राकेश की बाजू से खून बह रहा था। खून ज्यादा बहने के कारण वह जल्द ही बेसुध हो गया। जहां से उसको शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर गए।

जहां चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। राकेश अपने पिता का इकलौता बेटा था। वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक के दो बेटे व सात वर्षीय बेटी के सिर से बाप का साया उठ गया है। बुजुर्ग  माता पिता का बुढ़ापे का सहारा भी छीन गया। परिजनों का आरोप है कि उसके बेटे की साजिश के तहत हत्या की गई है। अब उनको कानून से ही न्याय की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें :- 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer