Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi News : हांसी के नजदीकी गांव में नाली रोकने को लेकर विवाद, महिला व उसकी सास के साथ मारपीट, केस दर्ज

0 minutes, 6 seconds Read

Hansi News: Dispute over blocking the drain, woman and her mother-in-law beaten up

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रतिकात्मक फोटो।

हरियाणा न्यूज/हांसी : गांव जमावड़ी में गंदे पानी की निकासी की नाली में ईंट डालकर रोकने को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें सास बहू के साथ मारपीट की गई और उनको जाति सूचक गालियां दी। हांसी सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव जमावडी निवासी अनिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 जून को सुबह करीब 10 बजे वह किसी काम से गली में निकली तो हमारी गंदे पानी की निकासी की नाली में गली में नाली में ईंट लगा रखी थी। मैंने ईंट नाली में से निकाल दी। वहीं पर मेरा देवर जितेंद्र व राजेन्द्र खड़े थे। राजेन्द्र ने ईंट को फिर से नाली में लगा दिया। मेरे देवर जितेन्द्र ने उनको समझाया कि यह बात ठीक नहीं है। तुम बार-बार हमारा पानी रोकते हो। इसके बाद में घर के अंदर चली गई थी। थोड़ी देर बाद मोनिका व मोनिका की मां हमारी गली में आकर गाली-गलौच करने लगी जो शोर सुनकर मैं व मेरी सास गली मे पहुंचे तो मोनिका ने मुझे कहा कि तुम्हे क्या दिक्कत है। 

मैंने कहा कि राजेन्द्र की पत्नी हमारा पानी रोकती है। अगर उसे कोइ दिक्कत है तो वह नाली में जाली लगा ले। फिर मोनिका व उसकी मां ने कहा कि हम तो तुम्हारा पानी ऐसे ही रोकेंगे। उसके बाद मोनिका ने मेरे मुंह पर मुक्का मारा और मेरे बाल पकड़कर नीचे गिरा दिया। जब मेरी सास छुड़वाने के लिए आई तो मोनिका की मां ने मेरी सास के साथ भी मारपीट की। इस झगड़े के दौरान मेरे व मोनिका के कपड़े फट गए। फिर मोनिका ने मुझे जाति सूचक गालियां दी। उसके बाद वहा पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और हमें छुड़वा दिया। इसके बाद उन्हें इलाज नके लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया।

ये भी पढ़ें:-

45 साल के व्यक्ति ने 19 साल की लड़की से की कोर्ट मैरिज, अब मामला पहुंचा पुलिस थाने ,

हांसी में पूर्व मंत्री सुभाष गोयल पर हत्या प्रयास का केस दर्ज, पार्टनर के फर्जी हस्ताक्षर कर प्रापर्टी नाम करने का आरोप,

नारनौंद में महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, जींद जिले के गांव में था मृतका का मायका ,

परिवार छत पर सोता रहा, चोरों ने खंगाला घर, हिसार जिले में अनेक जगहों पर लाखों की नगदी समेत धिंगताना के खेतों में भी चोरी

इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार: नायडू ने उड़ाई मोदी की नींद; नीतिश कुमार व नायडू ने छोड़ा NDA का साथ,

बेरी में हादसा : हरियाणा रोड़वेज और ट्रक की टक्कर, कई सवारियां घायल, ट्रक चालक की मौत,

जींद में डबल मर्डर : पति-पत्नी की तेजधार हथियार से काटकर हत्या, बेटी पर भी वार,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer