Verification: eefe237ed2c24d7f

नारनौल में जमकर बरसे बदरा, रिहायशी इलाकों में घरों एवं दफ्तरों में घुसा पानी

0 minutes, 15 seconds Read

 Heavy rains in Narnaul, water entered homes and offices in residential areas

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हर तरफ पानी ही पानी, शहर में जलभराव बना आफत

नारनौल की सड़कों पर भरा बारिश का पानी।

हरियाणा न्यूज नारनौल : नारनौल में वीरवार को मानसून के बदरा जमकर बरसे और समूचे क्षेत्र को पानी से तर-बतर कर दिया। हालात ऐसे रहे कि जहां देखो वहां ही पानी ही पानी नजर आ रहा था। जिला मुख्यालय के हालात ऐसे रहे कि यहां नगर परिषद एवं प्रशासनिक अधिकारियों की अकर्मण्यता एवं लापरवाही के चलते पूरा शहर ही जलभराव ग्रस्त हो गया। सुबह के समय जोरदार झमाझम बरसात होने से हर तरफ पानी भर गया और दुकानदार अपनी दुकानें तक नहीं खोल सके। दोपहर को बरसात होने तक अधिकांश मार्केट बंद रहे, क्योंकि उनमें जबरदस्त जलभराव हो गया था।

रिहायशी इलाकों में घरों में पानी घुस गया। इस बरसात में शहर के मध्य से गुजरता छलक नाला भी पूरे उफान रहा और जमकर बहा। बरसात इतनी जोरदार हुई कि अनेक गली-मोहल्लों में घरों में पानी घुस गया। कई सरकारी दफ्तरों का भी यही हाल रहा। जल निकासी का जिम्मा उठा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय तक में पानी भरा गया और वह कुर्सी पर ही नहीं बैठे। गौर हो कि इस बार प्री मानसून ने तो इलाके में दस्तक नहीं दी, लेकिन अब मानसून सीजन में जमकर बरसात हो रही है। पिछले एक सप्ताह में तीन बार बरसात हो चुकी है। अब वीरवार को हुई बरसात इस सीजन की अब तक सभी बरसातों में सबसे जोरदार रही। प्रातः करीब साढ़े आठ बजे बरसात शुरू हुई, जो दोपहर तक होती रही। हालांकि जोरदार बरसात करीब दो घंटे ही हुई, लेकिन इस बरसात से हर तरफ पानी ही पानी भर गया।

पहले की भांति ही पार्क गली का सबसे बुरा हाल रहा। इस गली में महावीर चौक की तरफ से बाजार का पानी बहकर आता है और इस गली में पांच-छह फुट तक पानी भर गया और दुकानों में पानी घुस गया। पार्क गली के छोटे नाले की निकास बस स्टैंड तरफ एनएच 11 की सड़क में नीचे बने संकरे नाले एवं उसमें पॉलीथिन व प्लास्टिक का कचरा फंस जाने से इस गली में पानी भर जाता है।

 पार्क गली ही नहीं, सैन चौक, पुरानी कचहरी, मोहिनी सिनेमा गली, नलापुर, रावका में व्यास जी की हवेली वाली गली, सीआईए रोड मोहल्ला खड़खड़ी, मेहता चौक, चांदुवाड़ा, नेताजी सुभाष स्टेडियम एरिया, अनाज मंडी, राजीव चौक, रेलवे रोड समेत शहर का शायद ही कोई ऐसा एरिया हो, जहां जलभराव कई घंटों तक नहीं रहा हो। इससे आम लोगों को परेशानी हुई।

सरकारी कार्यालय भी नहीं रहे जलभराव से अछूते

नारनौल शहर में जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या है, लेकिन कमाल की बात है कि हर साल लाखों रुपये का बजट खर्च करने के बावजूद नगर परिषद के अधिकारी एवं प्रशासन इसका हल नहीं निकाल सके हैं। भारी बरसात में आज नगर परिषद समेत डीसी रेजिडेंस, एसपी की कोठी, आईटीआई, बस स्टैंड, बिजली निगम कार्यकारी अभियंता कार्यालय, सिंचाई विभाग प्रांगण, नागरिक अस्पताल आदि सरकारी संस्थानों के प्रांगण भी जलभराव हो गए है।

खास खबर भी पढ़ें :-

हांसी के फौजी जवान की श्रीनगर में मौत, फौजी बेटे की मौत की सूचना मिलते ही बेहौंश हुए पिता,

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे अब इन जातियों के लोग, पीएम आवास योजना के लिए कौन कौन होंगे पात्र

Read More News Today‌on Google News ,
DPS School Hisar bus accident: दिल्ली हिसार हाईवे पर स्कूल बस ने वाहनों को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर

भाजपा ने युवाओं को बेरोजगारी के नर्क में धकेला – डॉक्टर राजवीर मोर ,

Happy Card update : हैप्पी कार्ड से छात्र भी कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

Hansi News : डाटा गांव में चोरी, खेतों से 3 किसानों का सामान चोरी,

आसमान से किसानों के लिए बरसा सोना, शहर वासी परेशान, भिवानी प्रशासन के दावों की खुली पोल

सोनीपत में अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, भू-माफिया में मचा हड़कंप

Rohtak Meham News Today: फरमाणा में युवक पर तलवार से हमला, सुनारिया चौंक पर बैठे युवक पर सूए से वार,,

महेंद्रगढ़ में आफत की बरसात, महेन्द्रगढ़ शहर की सड़कें हुई जलमग्न

नाला भी हुआ ओवरफ्लो

शहर के बीच में बना छलक नाला यूं तो जल निकासी का शहर का प्रमुख स्त्रोत है, लेकिन इसका पक्का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो पाया है। पिछले दिनों इसमें पानी को सौखने वाली हरी खरपतवार भी उग आई थी, लेकिन नगर परिषद ने इस पूरे नाले की मानसून से पहले कोई सफाई नहीं करवाई, जिस कारण अब जब जोरदार बरसात हुई तो यह नाला ओवरफ्लो हो गया तथा इसके ईद- गिर्द नाले की गंदगी भी फैल गई। सबसे ज्यादा बुरा हाल पुल बाजार के पास मोहल्ला शिवाजी नगर एवं आसपास का रहा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer