Verification: eefe237ed2c24d7f

टेलीग्राम यूजर से टास्क पूरा करने के नाम पर 42 लाख 12 हजार 706 रुपए की धोखाधड़ी, हिसार पुलिस की एमपी में बड़ी कार्रवाई, 2 साइबर ठग गिरफ्तार

0 minutes, 22 seconds Read

 Fraud of Rs 42 lakh 12 thousand 706 in the name of completing the task from Telegram user in Hisar, Hisar Police took major action in MP, 2 cyber thugs arrested – Hisar Crime News 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

   हरियाणा न्यूज हिसार : पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना साइबर पुलिस ने टेलीग्राम यूजर से टास्क पूरा करने के नाम पर 42 लाख 12 हजार 706 रुपए की धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों ग्वालियर, मध्य प्रदेश निवासी जतिन थापा और रोहित सोनी को गिरफ्तार किया गया है। 

     जांच अधिकारी ASI नरेंद्र सिंह ने बताया कि टेलीग्राम यूजर से ठगी गई धनराशि उपरोक्त आरोपी जतिन थापा और रोहित सोनी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हुई। आरोपियों ने साइबर फ्रॉड के पैसे डलवाने के लिए अन्य आरोपियों को अपने बैंक अकाउंट उपलब्ध करवा रखे थे। आरोपी जतिन थापा को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है और रोहित सोनी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उपरोक्त मामले में पहले तीन आरोपियों हर्ष कुमार सक्सेना, राहुल सिंह और मुजमिल उर्फ अरहान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

गौरतलब है कि 4 अप्रैल 2024को NCCRP पोर्टल पर टेलीग्राम टास्क के नाम पर 42 लाख 12 हजार 706 रुपए की धोखाधडी के संबध में शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके टेलीग्राम अकाउंट पर 24 फरवरी 2024 को वर्क फ्रॉम घर के नाम से मैसेज आया। जिसमें कहा गया कि उसे घर बैठे टास्क पूरा करना होगा। साथ ही एक होटल Clear trip का page भेज use रेटिंग देने के बारे में कहा और रेटिंग के बदले कमीशन के बारे में बताया। और पीड़िता के पास एक लिंक https://www.clrtpbizportal.com पर फर्जी आईडी बना बैंक डिटेल भरने के लिए कहा। 

पीड़िता ने मैसेज भेजने वाले के कहे अनुसार पहला टास्क पूरा किया और पीड़िता के बैंक अकाउंट में 1076 रुपए कमीशन के रूप में आ गए। इसके बाद टेलीग्राम पर मैसेज भेजने वाले धोखेबाजों ने पीड़िता को अच्छे बोनस का लालच देकर सिक्योरिटी के रूप में 10 हजार रुपए एक बैंक अकाउंट में जमा करवाए। इस तरह धोखेबाजों ने पीड़िता की स्टैंडर्ड पैकेज, डीलक्स पैकेज, एक्सपर्ट लेवल, टैक्स आदि और टास्क पूरा करवाने के नाम पर शिकायतकर्ता को बैंक अकाउंट उपलब्ध करवा पैसे ट्रांसफर करवाते रहे।  इसी तरह धोखेबाजों ने शिकायतकर्ता को बार बार टास्क देकर रुपए कमाने के नाम से झांसे में  धोखे से अलग अलग तारीख पर कुल 42 लाख 12 हजार 706 रुपए की ठगी की।

 

टास्क के नाम होने वाली धोखाधड़ी से कैसे बचें 

           पुलिस अधीक्षक  दीपक सहारन ने आमजन को सजग करते हुए कहा है कि इस तरह की धोखाधड़ी करने वाले लोग टेलीग्राम पर लोगों को टास्क में यूट्यूब वीडियो को लाइक करना और देखना, कोई फॉर्म भरना,अलग-अलग प्रॉपर्टी पर 5-स्टार रेटिंग  और कभी-कभी Google और बाकी प्लेटफार्म पर रिव्यू लिखने जैसे आसान काम को पूरा करने के लिए कह अच्छी इनकम का ऑफर देते है। उनके द्वारा स्कैम तब शुरू होता है जब पीढ़ित को बताया गया कि टास्क खत्म होने पर उनको कुछ प्रीमियम चार्ज देना होगा, जो बाद में कमाई के साथ लौटा दिया जाएगा। 

    उन्होंने कहा है कि सबसे पहले हमे यह याद रखना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति आपको वीडियो लाइक करने या किसी आसान काम को करने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं देगा। अगर आपको टेलीग्राम या किसी भी सोशल मीडिया पर इस तरह के लिंक या मैसेज आते है तो हमेशा उन्हें ब्लॉक कर रिपोर्ट करे। इसके अलावा, कभी भी अपनी व्यक्तिगत पहचान, जैसे आधार नंबर, बैंक अकाउंट, ओटीपी या किसी भी तरह की जानकारी किसी अनजान के  साथ शेयर न करें।  किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करे और www.cybercrime.gov.in व नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer