Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar ki taaja khabar: 10 पेटी बियर पेटी शराब सहित ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

0 minutes, 14 seconds Read

 Latest news from Hisar: E-ricksha driver arrested with 10 crates of beer and liquor.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 अवैध रूप से ई रिक्शा में लोड 120 बोतल बीयर और 48 बोतल शराब बरामद, एक व्यक्ति काबू

प्रतिकात्मक फोटो।

     हरियाणा न्यूज हिसार: अवैध शराब बेचने वालो पर कार्रवाई करते हुए पीसीआर- 3 और मोहल्लाह डोगरान चौकी पुलिस ने डोगरान मोहल्ला से एक व्यक्ति को ई रिक्शा सहित काबू कर, ई रिक्शा से 120 बोतल बीयर (10 बॉक्स) और 48 बोतल शराब (4 बॉक्स) बरामद की है।    

       चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पीसीआर 3 ने गश्त के दौरान मोहल्ला डोगरान में एक व्यक्ति को ई रिक्शा में अवैध रूप से लोड शराब सहित काबू किया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सैनियान मोहलाह हिसार निवासी राहुल बताया। नियमानुसार ई रिक्शा की तलाशी लेनें पर ई रिक्शा में अवैध रूप से लोड की गई 120 बोतल बीयर (10 बॉक्स) और 48 बोतल शराब (4 बॉक्स) बरामद हुई। बरामद शराब के लाइसेंस के बारे पूछताछ करने पर उक्त राहुल कोई कागजात पेश नहीं कर सका। बरामद 120 बोतल बीयर (10 बॉक्स) और 48 बोतल शराब (4 बॉक्स) और ई रिक्शा को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त राहुल के खिलाफ थाना HTM में आबकारी अधिनियम संशोधन के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें:-

हो जाएं सावधान : ऐसे भी हो सकते हैं ठगी का शिकार,

Hisar ki taaja khabar: गाड़ी रुकवा सोने की चैन और रुपए लूटने के मामले में एक गिरफ्तार,

Rohtak jile ki khabar : थाने में 2 पक्षों में मारपीट, एक दूसरे पर बरसाए लात-घूसे,
Bahadurgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, नहीं हुई मृतक की पहचान,
Rohtak News Today: महम में युवक ने लगाया फंदा, बुधवार सुबह खेतों में पेड़ से लटका मिला निंदाना गांव का युवक

Hisar ki Taaja Khabar : किरयाना की दुकान से नकदी सहित सामान चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer