Verification: eefe237ed2c24d7f

जींद सदर थाना एरिया से छात्रा व विवाहिता और पिल्लू खेड़ा मंडी क्षेत्र के गांव से युवती लापता

0 minutes, 13 seconds Read

Jind News Today: Student, married woman and young woman missing from Jind.     

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज जींद : जींद सदर थाना क्षेत्र के गांव से आईटीआई में कंप्यूटर की पढ़ाई कर रही एक छात्र अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। वहीं पास के ही गांव से एक विवाहिता भी बिना बताए घर से कहीं चली गई। इसके अलावा पिल्लू खेड़ा मंडी थाना क्षेत्र के गांव से एक युवती अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। ( Jind Haryana News

पुलिस को दी शिकायत में जींद रेलवे स्टेशन के नजदीकी गांव की  महिला ने बताया कि उसकी बेटी 12वीं पास करने के बाद आईटीआई से कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। रात को वह सब खाना खाकर अपने घर में सो गए थे और जब सुबह उठकर देखा तो बिस्तर से उसकी बेटी गायब मिली। उन्होंने इसकी काफी तलाश की परंतु उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। घर जाकर उसके कागजात चेक किया तो उसका आधार कार्ड डीएमसी सहित अन्य कागजात गायब मिले। ( Jind News Hindi)

वही जींद सफीदों रोड़ के गांव की व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी 17 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे बिना बताए घर से कहीं पर चली गई है। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तमाम रिश्तेदारियों को जान पहचान की जगह में तलाश की परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। ( Haryana News Today)

इसके अलावा पिल्लू खेड़ा मंडी थाना क्षेत्र के गांव से एक युवती बिना बताए घर से कहीं पर चली गई। लापता युवती के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दी और बताया कि उसकी बेटी की उम्र 20 साल है और उसने करीब दो महीने पहले रोडवेज से हैवी लाइसेंस बनवाने की ट्रेनिंग ली थी। उसकी बेटी 16 जुलाई की रात को करीब 2 बजे बिना बताए घर से कहीं पर चली गई। (safidon Jind news)

जींद सदर थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर आईटीआई की छात्रा और महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके उनके तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आपका छात्र और महिला का कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं पिल्लू खेड़ा थाना पुलिस ने भी युवती के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। ( latest News Haryana)

Today Latest News Haryana: – 

पंचतत्व में विलीन हुआ हिसार का शहीद बेटा, राजकीय सम्मान के साथ भी अंतिम विदाई, गांव में लगे शहीद अमर रहे के नारे, अंतिम संस्कार के दौरान लोगों की आंखें हुई नाम,

Sirsa Murder News: सिरसा में तेजधार हथियारों से काटकर युवक की हत्या , सुबह खून से लथपथ मिला युवक का शव,

आदमपुर नगर पालिका टूटी, अब आदमपुर में दोबारा बनेगी गांव की सरकार,

बरवाला से होटल संचालक लड़की को लेकर फुर्र, मामला दर्ज, भिवानी जिले के धनाना गांव के युवक पर लड़की को भगा ले जाने का लगाया आरोप,

Jind Crime News: पिल्लू खेड़ा मंडी में घर के बाहर सो रहे डेंटर पर तेजधार हथियार से हमला,

तफ्तीश करने गई रोहतक पुलिस टीम पर हमला, लाठी डंडों से पुलिस पर हमला,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer