Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana News Today : सरपंच पति समेत अन्य ने किया पंच पर हमला, केस दर्ज

0 minutes, 3 seconds Read

Haryana News Today: Sarpanch husband and others attacked the Panch

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज अंबाला शहरः अंबाला सदर थाना क्षेत्र के गांव छोटा बडौला में सरपंच पति समेत अन्य ने मिलकर पंच पर हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पंच ने कहा कि मारपीट करने का कारण तो उसे खुद भी नहीं पता, बल्कि गाली गलौच करने पर समझौता करवाया था।

गांव छोटा बडौला के दविंद्र सिंह ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसके पिता खेती बाडी करते हैं। 15 अगस्त को रात करीब 9:15 बजे वह खाना खाकर अपने घर के सामने गली में घूम रहा था, तो गली में उनके गांव का रंगी उजागर सिंह को गाली दे रहा था। उजागर सिंह रंगी को गाली दे रहा था। दोनों के बीच में जाकर आपसी मन मुटाव दूर करवाया। सभी अपने घर चले गए। उसके बाद उजागर सिंह के पोते बिंदा ने लखविंद्र उर्फ लख्खा व सरपंच के पति बलविंद्र सिंह को फोन करके बुलाया। वे 7-8 व्यक्ति उजागर सिंह के घर पर गए। बिंदा को लेकर उसके घर के सामने गली में आ गए, जिनमें लखविंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, अमनदीप सिंह, करनैल सिंह, ध्यान सिंह व तलविंद्र सिंह व बिंदा को वह जानता है, जो एक साथ आए थे। इन सभी के हाथों में डडें व तेजदार हथियार थे। इन सभी ने मिलकर उस पर घर के सामने गली में ही गाली गलौच करना शुरू किया और मारना पीटना शुरू कर दिया।

आरोप है कि लखविंद्र सिंह व अमनदीप सिंह ने हथियार से उसके सिर पर वार किया, अन्य ने मिलकर बांई टांग व शरीर के अन्य हिस्सों पर भी वार किये। उसने बचाओ का शोर किया तो छुड़वाने के लिए सर्वजीत सिंह, मनमोहन सिंह, चेतन सिंह वगैरह मौका पर आये। उन्होंने आरोपितों के चंगुल से छुड़वाया। अगर छुड़वाते नहीं तो आरोपित जान से ही मार देते। आरोपित मौका पर छोडकर भाग गए। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer