Verification: eefe237ed2c24d7f

भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा ने कहा, भाजपा मिशन मोड़ पर, कांग्रेस कमीशन मोड पर

0 minutes, 6 seconds Read

BJP candidate Ranbir Gangwa said, BJP is on mission mode, Congress is on commission mode , Barwala assembly election update

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धांसू, रायपुर, ढाणी रायपुर, शिकारपुर तथा बरवाला में जनसभाओं को किया संबोधित

Haryana News Today : बरवाला से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रणबीर गंगवा ने कहा है कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में समाज के विभिन्न वर्गों के लिए जो निर्णय लिए हैं, वे शुक्रवार को बरवाला हलके के गांव धांसू, रायपुर, ढाणी रायपुर, शिकारपुर तथा बरवाला में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बरवाला हलके के मेरे परिवारजनों का ये उत्साह बता रहा है कि वो इस बार यहां कमल खिला कर बीजेपी को विजयी बनाने जा रहे हैं। कांग्रेस को भ्रष्टाचार की गंगोत्री बताते हुए गंगवा ने कहा कि कांग्रेस ने अपराधी किस्म के लोगों को टिकट दी है। कुछ ऐसे लोग हैं जिन पर ईडी की जांच चल रही है। यह लोग एक बार फिर झूठ और लूट कर आज कायम करने की सोच लेकर आपके बीच आए हैं और भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता पूरी सावधानी से मतदान करें। कांग्रेस शासन में जिस तरह महिलाओं, युवाओं और गरीबों पर अत्याचार होते थे, उसका बदला लें।

गंगवा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वे निरंतर लोगों से संपर्क में रहे और भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करें। गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 56 दिनों के भीतर ही प्रदेश की जनता के विकास के लिए 126 ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। हरियाणा एमएसपी पर किसानों की सभी फसलें खरीदने वाला पहला राज्य बना है। कांग्रेस के कार्यकाल में किसानों पर कितने अत्याचार हुए यह सभी को पता है। कांग्रेस बताएं कि उन्होंने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट क्यों लागू नहीं की। कांग्रेस ने स्वामीनाथन रिपोर्ट को डस्टबिन में फेंक दिया, जबकि भाजपा ने सत्ता में आते ही किसानों के हित में ढेरों निर्णय लिए। किसानों को देश में सर्वाधिक मुआवजा दिया गया। भाजपा ने अपने कार्यकाल में किसानों को 13 हजार करोड रुपए का मुआवजा दिया, जबकि कांग्रेस की सरकार के समय उन्हें केवल 1100 करोड रुपए दिए गए थे।

उन्होंने कहा कि जब गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति का विकास एवं उत्थान होता है तो देश अपने आप आगे बढ़ जाता है और विकास की एक नई गाथा लिखी जाती है। भाजपा सरकार ने इसी नीति को अपनाते हुए सभी वर्गों का समान रूप से विकास किया है।

भाजपा सरकार में आज युवाओं में एक नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है। पहले गरीब व्यक्ति वोट देता था, लेकिन नौकरी नहीं लगती थी। आज स्थिति यह है कि आज गरीब का बेटा भी हरियाणा सरकार में बिना पर्ची बिना खर्ची के सरकारी नौकरी कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार हमेशा मिशन मोड पर काम करती है, जबकि कांग्रेस सरकार ने हमेशा कमीशन मोड पर ही काम किया है।

इस अवसर पर सतबीर वर्मा, ईश्वर मालवाल, रविंद्र कुमार मंडल अध्यक्ष, ओमप्रकाश मालिया, चांदीराम, गुलाब जांगड़ा, रोहतास सरपंच, डॉ राम भगत, सुरजीत सरपंच, बुधराम घोडेला, श्रवण कुमार, पीतांबर सैनी, राजेश सुरा, वीरेंद्र सैनी, महेंद्र सैनी, सत्यवान जांगड़ा, अजय जांगड़ा, बबलू पूनिया, डॉ दलबीर भारती, विजेंद्र बेनीवाल, पूनम जांगड़ा, ओमपति, सुनीता देवी, राजपाल नयाना, वेद बैनीवाल, महेंद्र बेनीवाल व बड़ी संख्या में ग्रामवासी व जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer