Verification: eefe237ed2c24d7f

हांसी में देर रात बवाल: भाजपा प्रत्याशी के कार्यक्रम को लेकर भिड़े दो पक्ष

0 minutes, 8 seconds Read

Late night ruckus in Hansi: Two parties clashed over the program of BJP candidate

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Haryana News Today : हांसी के नजदीकी गांव सुलतानपुर में चुनावी कार्यक्रम को लेकर एक व्यक्ति की दूसरे पक्ष के कुछ लोगों की ओर से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल व्यक्ति को देर रात करीब 12 बजे नागरिक अस्पताल हांसी लाया गया। जहां उसका उपचार किया।

घायल मनजीत ने बताया कि रविवार दोपहर को अपने घर पर उम्मीदवार का जलपान कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन गांव के ही कुछ लोगो ने इस कार्यक्रम को लेकर एतराज जताया। जिसके बाद देर रात करीब 10 बजे मनजीत अपने घर जा रहे थे तो रास्ते में उन्हें गांव के 4-5 लोगों ने रोक लिया।

लोगों ने उन्हें भाजपा प्रत्याशी विनोद भयाना का कार्यक्रम करने को लेकर नाराजगी जताई। वह उसके साथ मारपीट करने लगे। इस झगड़े में उसके सिर पर चोट लगी। जिसके बाद शोर सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने उन्हें छुडवाया और उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हांसी में लेकर पहुंचे।

वहीं, अस्पताल में रात को भी एक राजनीतिक दल के कुछ कार्यकर्ता यहां पहुंचे तो इस दौरान उनके साथ बहसबाजी हुई। मामले में रात करीब 12 बजे घायल मनजीत का उपचार किया गया। मनजीत का कहना है कि सोमवार को मामले में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।

 

 

हांसी में रुम्बा से पत्नी पर हमला, पति-पत्नी के बीच चल रहा था मनमुटाव, साली की शिकायत पर मामला दर्ज

Hansi News: हांसी में रुम्बा से पत्नी पर हमला, पति-पत्नी के बीच चल रहा था मनमुटाव, साली की शिकायत पर मामला दर्ज

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer