Verification: eefe237ed2c24d7f

विवाहिता ने लगाया फंदा, पति सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज,

0 minutes, 5 seconds Read

Married woman hanged herself, case registered against husband and others, Sonipat Haryana News,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : सोनीपत जिले के गांव मोहाना में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मायका पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या का शव फंदे पर लटकाने के आरोप लगाए है। आरोप है कि पति करीब दस दिन से बुलेट बाइक लाने की जिद कर रहा था। मांग पूरी न होने पर वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतका के पिता की शिकायत पर मोहाना थाना पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

गांव भैंसवाल कलां के रहने वाले जगबीर ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सोनिया की शादी 23 नवंबर, 2023 को नैना गांव के मोहित के साथ हुई थी। वह हाल में मोहाना गांव में रह रहे हैं। जगबीर ने बताया कि शादी के वक्त अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दक्षिणा दी थी, लेकिन मोहित और उसकी मां दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि शादी के एक महीने बाद ही उनकी बेटी से रुपये मांगे जाने लगे। जिसके बाद उनकी बेटी घर आई तो उसने 50 हजार रुपये नकद देकर वापस ससुराल भेज दिया। इसके बावजूद मोहित बुलेट बाइक लाने का दबाव डाल रहा था।

जगबीर ने बताया कि वह पहले का कर्ज न उतर पाने के कारण बाइक की मांग पूरी नहीं कर पाया। आरोप है कि दस दिन पहले सोनिया ने फोन कर उन्हें कहा था यदि बाइक नहीं दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। जिसके बाद गांव के सरपंच और अन्य लोगों को इस बारे में बताया था। बाहर होने की वजह से वह बेटी के पास नहीं जा पाए। अब उनकी बेटी का शव फंदे पर लटका मिला है। जगबीर का आरोप है कि बेटी के पति मोहित, मां और पिता उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। अब उसकी हत्या कर फंदे से लटकाया है।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। हैं। फिलहाल मृतका के पिता के बयान पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अरूण कुमार, थाना प्रभारी, मोहाना

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer