Verification: eefe237ed2c24d7f

नारनौंद पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक व नशीले पदार्थ सहित बाइक सवार काबू

0 minutes, 3 seconds Read

Narnaund police arrested bike rider with stolen motorcycle and drugs

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Narnaund News : नारनौंद थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान नारनौंद के वार्ड नंबर 11 निवासी मोनू उर्फलाला के रुप में हुई है। नारनौंद थाना पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

थाना नारनौंद में तैनात में हेड कांस्टेबल गुगन ने बताया की आरोपी ने 5 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे देवराज सैटरिंग की दुकान से एक लोडिंग मोटर 15 किलोवाट की चोरी कर ली थी। थाना नारनौंद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को मोटर सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से मोटर को बरामद कर कब्जा पुलिस में लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।

नशीले पदार्थ सहित एक काबू, 1 किलो 527 ग्राम गांजा व बाईक बरामद

नारनौंद : गांव पेटवाड़ के पास से एंटी नारकोटिक्स सैल हांसी की टीम द्वारा एक आरोपी को गांजा सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुलचानी निवासी जसबीर उर्फजयबीर के रुप में हुई है। पुलिस ने गांजा व बाइक को अपने कब्जे में भी लिया है। आरोपी के खिलाफ नारनौंद थाना में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

एंटी नारकोटिक्स सैल हांसी में तैनात ए. एस. आई. नरेश कुमार ने बताया कि गश्त पड़ताल दौरान मुखबर खास ने सूचना दी की एक व्यक्ति थोड़ी देर में गांव पेटवाड़ से सुलचानी रोड़ पर नशीला पदार्थ लेकर जाएगा। अगर फौरी तौर पर रेड की जावे तो काबू आ सकता है एंटी नारकोटिक्स सैल ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पेटवाड़ से सुलचानी रोड़ पर नहर पुलिया के पास नाका बन्दी कर एक मोटरसाइकिल सवार को शक के आधार पर रुकवाकर पूछताछ की।

मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार नारनौंद तरुण प्रकाश के सामने नियमानुसार तलाशी ली तो दौरान चैकिंग व्यक्ति के कब्जे से 1 किलो 527 ग्राम गांजा बरामद हुआ। व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाना नारनौंद में एन. डी. पी. एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मोटरसाइकिल को भी कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer