---Advertisement---

रोहतक के मदीना के जलघर में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहाने गए थे दोनों बच्चे

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Two children died due to drowning in the water tank of Rohtak Medina, both the children had gone to take bathRohtak News : हरियाणा के रोहतक जिले के गांव मदीना में दो मासूम बच्चों की जलघर के टेंक में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उसे समय दोनों बच्चों की शिनाख्त नहीं हो पाई तो दोनों बच्चों के शवों का फोटो सोशल मीडिया पर डाला तो अरे रविवार की दोपहर को दोनों की पहचान हो पाई।पुलिस को ग्रामीण में सूचना दी थी वह गांव के जलघर के पास से गुजर रहा था तो उसे जल घर के टैंक के पास बच्चों के कपड़े दिखाई दिए और जब उसने टैंक में देखा तो टैंक में एक बच्चे का शव कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तालाब से जब एक बच्चे का शव निकाल रहे थे तो इस दौरान दूसरे बच्चे का शव भी बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई के मुर्दाघर में रखवा दिया। क्योंकि उसे समय दोनों बच्चों की किसी ने कोई शिनाख्त नहीं की।उनकी शिनाख्त के लिए पुलिस व ग्रामीणों ने उनके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए ताकि इनकी पहचान हो सके। रविवार की सुबह सोशल मीडिया पर फोटो देखकर दोनों बच्चों की पहचान हो गई। जिन में से एक बच्चा 8 वर्षीय आदि मदीना गांव का रहने वाला है जबकि दूसरा बच्चा गांव में ही रह रहे बिहारी परिवार का आदित्य है जो कि पिछले काफी समय से गांव में ही किराए के मकान में रह रहा था।पुलिस सूत्रों का अनुमान है कि दोनों बच्चे स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर जाने के बजे नहाने के लिए गांव के जल घर में पहुंच गए और वहां पर अज्ञात परिस्थितियों में पानी में डूब गए जिसके कारण दोनों की मौत हो गई है। लेकिन 2 दिन बीत जाने के बाद भी दोनों बच्चों की परिजनों की तरफ से क्या कोशिश की गई। इसके बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।गांव मदीना निवासी जय भगवान ने बताया कि उसका पोता आदि तीसरी कक्षा में पढ़ता था और गांव में ही रह रहे बिहारी परिवार के बच्चे आदित्य के साथ उसकी दोस्ती थी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार को छुट्टी होने के बाद दोनों बच्चे घर आने की बजाय जल घर के टैंक में नहाने के लिए चले गए और वहां पर डूबने से उनकी मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Suicide Case: मुस्कान बल्हारा के पिता का दावा, मरने से पहले मुस्कान ने भेजे सबूत, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

August 1, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Suicide: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी ने किया सुसाइड, मायके वालों ने किया हंगामा, कबड्डी प्लेयर को ले गई पुलिस

July 31, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer