---Advertisement---

HAU Hisar में पारंपरिक वेशभूषा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झलकेगी 17 राज्यों की संस्कृति

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

culture of 17 states will be reflected in traditional costumes and cultural programs at HAU Hisar

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हकृवि में सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में 17 राज्यों से आए 200 स्वयंसेवक लेंगे भाग

Haryana News Today : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 23 से 29 अक्तुबर तक सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का थीम ‘यूथ फॉर माई भारत एंड यूथ फॉर डिजीटल लिटरेसी’ रखा गया है।


कृषि महाविद्यालय के सभागार में आयोजित होने वाले इस शिविर में देश के विभिन्न 17 राज्यों से 200 स्वयंसेवक भाग लेंगे। कार्यक्रम के उदघाटन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज मुख्यातिथि होंगे। छात्र कल्याण निदेशक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि शिविर में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वयंसेवक अपने राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा व संस्कृति के बारे में रूबरू करवाएंगे।

 

शिविर में पहले दिन से ही नियमित रूप से योगा से दिन की शुरुआत होगी। उसके बाद सुव्यवस्थित रूप से भाषण, कविता, वाद-विवाद, सोलो डांस, स्लोग्न राइटिंग, ग्रुप डांस, रंगोली आदि प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएगी, जिसमें स्वयंसेवक अपनी योग्यता व प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में कर्नाटक, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, नार्थ-ईस्ट स्टेट, गुजरात, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व हरियाणा राज्यों के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी व स्वयंसेवक शामिल होंगे।


शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा पौधारोपण भी किया जाएगा, साथ ही शहर के विभिन्न हिस्सों में सामाजिक कुरीतियों के बारे में जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी और लोगों को पर्यायवरण को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों से आए स्वयंसेवकों को हिसार के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी करवाया जाएगा। इस शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण निदेशालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा किया जाएगा।

शिविर के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है, जिसमें विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों, कर्मचारियों व स्वयंसेवकों की ड्यूटियां लगाई गई हैं, जोकि सात दिनों तक अलग-अलग शेड्यूल के हिसाब से व्यवस्था संभालेंगे। शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना अवार्डी डॉ. भगत सिंह कार्यक्रम संयोजक की भूमिका में होंगे।

  •  

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Haryana News: हरियाणा में बिहारी मजदूर की मौत, नारनौंद में धान रोपाई करने आया, शराब ठेके के पास पढ़ा मिला शव, गांव में हड़कंप

August 1, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer