Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana News Today : खस्ता हाल सड़क, राहगीर परेशान, अधिकारी सोए कुंभकर्णी नींद

0 minutes, 13 seconds Read

Haryana News Today : Road in bad condition, pedestrians troubled, and officials in Kumbhakarna sleep

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Panipat Haryana News: पानीपत जिले के गांव नौहरा से आसन, खंडरा, थिराना व असंध से होते हुए राजस्थान की तरफ जाने वाली सड़क खस्ता हाल हो चुकी है। इस सड़क पर जल भराव होने व जगह-जगह टूटी-फूटी होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही इस सड़क की तरफ ना ही तो कोई अधिकारी ध्यान दे रहा है और ना ही कोई नेता इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है कि कब तक इसे ठीक कर दिया जाएगा।

गांव नोहरा से आसन को जाने वाली सड़क पर पानी भरा हुआ है, वहीं जगह-जगह से टूटी भी हुई है। नौहरा व आसन के बीच फाटक से पहले कई मकानों से निकलने वाला पानी सड़क पर ही जमा जाता है। नाला जाम होने के कारण ऐसा हो रहा है।

दोनों और नाले के गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। इससे गांव आसन, खंडरा, थिराना, शेरा व असंध की तरफ जाने वाले वाहन चालकों व आम लोगों को परेशानी हो रही है।

फ्लाईओवर का अटका पड़ा है कार्य

गांव खुखराना में रेलवे फाटक पर बनने वाला फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पिछले काफी समय से अधूरा पड़ा है। कई बार इसके पूरा करने की मांग की जा चुकी है लेकिन यह पूरा नहीं किया जा सकता है अब नई सरकार का गठन हो चुका है, वहीं लोगों को उम्मीद है कि कई गांवों को जाने वाले हिस्से फ्लाई और का निर्माण कार्य को पूरा करवाया जाए या फिर दोहरा हुए आसन के बीच में खस्ता हालत को दोबारा से बनवाया जाए।

इस बारे में ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों व नेताओं को इस समस्या के बारे में बताया जा चुका है लेकिन चुनाव के बाद भी सड़क की तरफ कोई ध्यान नहीं है।

 

सोनीपत में युवक पर फायरिंग, दो गोलियां युवक को लगी | Firing on youth in Sonipat

सोनीपत में युवक पर फायरिंग, दो गोलियां युवक को लगी | Firing on youth in Sonipat

मुख्यमंत्री नायब सैनी मंडियों में जाकर लें किसानों की सुध – जस्सी पेटवाड़

मुख्यमंत्री नायब सैनी मंडियों में जाकर लें किसानों की सुध – Jassi Petwar

Sonipat Crime News : आधी रात को DJ बंद करवाना पड़ा महंगा, चाकू व रॉड से किया हमला

Sonipat Crime News : आधी रात को DJ बंद करवाना पड़ा महंगा, चाकू व रॉड से किया हमला

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer