Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar Crime News : बरवाला में चली गोली, छर्रे लगने से एक घायल, पुलिस बोली नहीं पता

0 minutes, 5 seconds Read

Hisar Crime News: Shot fired in Barwala, one injured by shrapnel, police said no information

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ढाड में खेत की नाली बंद करने को लेकर पूर्व फौजी ने किया फायर, छर्रे लगने से एक घायल

Haryana News Today : हिसार जिले के बस्वाला थाना क्षेत्र के गांव ढाड में रविवार को एक पूर्व फौजी की ओर से पड़ोसी पिता-पुत्र को फायर करके जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। दुनाली बंदूख से चली गोली के छर्रे पास ही में बैठे एक व्यक्ति को जा लगे। घायल को पहले बरवाला के अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों उसका प्राथमिक उपचार कर नागरिक अस्पताल हिसार रेफर कर दिया।

थाना प्रभारी राजकुमार ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल के बेटे नरेंद्र ने बताया कि वो रविवार सुबह लगभग सवा 6 बजे अपने पिता को चाय देने गया था। वहां पड़ोसी पूर्व फौजी हंसवीर समेत कई युवक हाथों में लाठियां व दुनाली लेकर आ गए और फायर कर दिए।

समय रहते तो पीछे हट गया परंतु छर्रे उसके 56 वर्षीय पिता हरपाल के कान के पास लग गए। जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गए। हंसवीर के साथ खेत में नाली बंद किए जाने को लेकर केस चला था। केस जीतने के बाद प्रशासन की मदद से खेत की बंद नाली को खुलवाया था। परंतु हंसवीर की ओर से बंदूक की नौक पर नाली को पुनः बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। 

बरवाला थाना प्रभारी राजकुमार ने कहा कि खेत की नाली को लेकर भाइयों का आपस का विवाद है। गोली चलने की जैसी कोई सूचना नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer