Verification: eefe237ed2c24d7f

Jewellery shop robbery in Sonipat : सोनीपत में ज्वेलरी शॉप पर दिनदहाड़े लूट, दुकानदार को पिस्तौल का बट मारकर की लूट

0 minutes, 8 seconds Read

  1. Jewellery shop robbed in broad daylight in Sonipat, and shopkeeper robbed by hitting him with the butt of pistol – Sonipat Haryana News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : हरियाणा के सोनीपत के गोहाना बाजार में दिनदहाड़े शुक्रवार को अज्ञात युवकों द्वारा ज्वेलरी शॉप में घुसकर दुकानदार पर पिस्तौल के बट से हमला कर लाखों रुपए का कैश, सोने चांदी के आभूषण सहित हीरे लेकर बदमाश फरार हो गए। लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महक में हड़कंप मच गया और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पिस्तौल का बटन लगने से दुकानदार के सर से खून बहने लगा और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा गया है।

सोनीपत में ज्वेलरी शॉप पर लूट के बाद दुकान के बाहर लगे लोगों की भीड़।

मिली जानकारी के मुताबिक सोनीपत शहर के एक ज्वेलरी शॉप में शुक्रवार को दिनदहाड़े हथियारों के साथ कुछ बदमाश घुस गए और उन्होंने दुकानदार पर पिस्टल के बट से हमला कर दिया। दुकानदार ने उन्हें पकड़ने की काफी कोशिश की लेकिन हमलावर बदमाश लगातार उसे पर हमला करते रहे जिस दुकानदार के सिर से खून बहने लगा और दुकानदार लाचार होकर जमीन पर गिर गया।

सोनीपत में ज्वेलरी शॉप पर बदमाशों द्वारा पिस्तौल का बट मारने से घायल दुकानदार।

उसके बाद बदमाशों ने दुकान से लाखों रुपए की नगदी सोने चांदी के जेवरात हीरे लूटकर मौके से फरार हो गए। जिस ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात हुई है वह सोनीपत के सदर पुलिस थाना से चंद कदमों की दूरी पर है उसके बावजूद भी बदमाश पुलिस की नाकाबंदी होने से पहले ही फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस सहित पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और दुकानदार से पूछताछ कर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ज्वेलरी शॉप में कितने रुपए की और कितने ज्वेलरी की लूट हुई है पुलिस इसका पता लगाने में लगी हुई है। लूट की यह वारदात ज्वेलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई।

सोनीपत रूट से जुड़ा फोटो।
सोनीपत में लूट के बाद ज्वेलरी शॉप के बाहर लगी लोगों की भीड़ और पुलिस।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer