Verification: eefe237ed2c24d7f

Rohtak Jind Road :  रोहतक जींद रोड़ पर सड़क हादसे में एक की मौत

0 minutes, 3 seconds Read

One died in road accident on Rohtak Jind Road

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Rohtak News : रोहतक-जींद रोड पर अलसुबह हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ व्यक्ति सुबह-सुबह टिटौली औद्योगिक क्षेत्र से एक फर्म अपनी ड्यूटी करके लौट रहा था। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि निंदाना निवासी हाल आबाद लाखन माजरा वासी राजकुमार पुत्र रामेश्वर प्रजापत टिटौली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक निजी फर्म में कार्यरत था। आज सुबह लगभग 4 बजे अपने ड्यूटी करके बाइक पर वापिस लौट रहा था। 

राज कुमार अपनी फर्म से कुछ ही दूर जींद रोड पर चला था कि अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य कर्मियों ने रोड़ पर एक कर्मचारी के हुए हादसे की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पी.जी.आई. भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक राज कुमार की मात्र 1 साल की बेटी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer