Verification: eefe237ed2c24d7f

सोनीपत पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, पति ने प्रेमी संग मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश | mystery of blind murder

0 minutes, 9 seconds Read

Sonipat police solved the mystery of blind murder, and husband along with his lover had conspired to kill his wife

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पति का मर्डर केस में पत्नी व तीन बच्चों की मां का आशिक गिरफ्तार

Sonipat News Today :  हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में कार में जिंदा जला कर मारने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। सोनीपत पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को करीब सवा महीने बाद सुलझाने का दावा करते हुए इस मामले में मृतक की पत्नी और उसकी पत्नी के आशिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से मृतक की पत्नी को जेल भेज दिया। वहीं उसके प्रेमी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

सोनीपत पुलिस की गिरफ्त में बैठे नरेंद्र के हत्यारे सतपाल और मृतक नरेंद्र की पत्नी। ‌

30 सितंबर को गोहाना जींद ग्रीनफील्ड हाईवे पर बुटाना गांव के पास एक स्वीट कार में एक जला हुआ शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान सोनीपत जिले के गांव बिछपड़ी निवासी नरेंद्र के रूप में हुई थी। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस के लिए यह ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाना कड़ी चुनौती बना हुआ था लेकिन पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए अलग-अलग एंगल से जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच के घेरे में मृतक की पत्नी भी आ गई और पुलिस पर उसे शक हुआ तो उसे हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो पूरे मामले से पर्दाफाश हो गया।

गोहाना जींद ग्रीन फील्ड हाईवे पर गांव बुटाना के पास स्विफ्ट गाड़ी में जला हुआ नरेंद्र का शव। फाइल फोटो।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक नरेंद्र की पत्नी के गांव के ही सतपाल के साथ अनैतिक संबंध थे और इस बात का पता नरेंद्र को चल गया। अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए नरेंद्र की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रच डाली। अपनी प्लानिंग के तहत सतपाल ने नरेंद्र को शराब पीने के बहाने अपने पास बुलाया और शराब के साथ उसके गिलास में नींद की गोलियां डाल दी।

जिसके कारण नरेंद्र बेसुध हो गया और सतपाल ने नरेंद्र को स्विफ्ट गाड़ी की पिछली सीट पर डालकर उसे गोहाना जींद ग्रीन फील्ड हाईवे पर गांव बुटाना के पास ले जाकर कर में आग लगा दी। बेसुध होने के कारण नरेंद्र कार में ही जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी और गांव बिछपड़ी के सतपाल को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया जहां से मृतक नरेंद्र की पत्नी को जेल भेज दिया। वहीं अदालत से सतपाल को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान हत्या में शामिल अन्य लोगों वह हत्या में प्रयोग किए गए अन्य संसाधनों के बारे में पुलिस आरोपित से पूछताछ कर सबूत जुटाएगी।

पति की हत्या में गिरफ्तार महिला 3 बच्चों की मां है। इनमें एक बेटा व 2 बेटियां है। उसने परिजनों को बताया था कि रात को करीब 11 बजे नरेंद्र का उसके पास फोन आया था। उसने कहा था कि खाना बना देना, वह गोहाना से निकल चुका है। उसके बाद संपर्क नहीं हो सका। सुबह कार में उसका शव जली हालत में मिला।

गौरतलब है कि गोहाना क्षेत्र के बिचपड़ी गांव निवासी अनिरुद्ध ने 30 सितंबर को पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका चचेरा भाई 38 वर्षीय नरेंद्र करीब एक साल से कवल किशोर के पास ड्राइवर का काम करता था। वह 29 सितंबर की रात को काम से घर वापस नहीं आया। जब उन्होंने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो उसका नंबर भी बंद मिला। सुबह सूचना मिली कि नए जींद-गोहाना ग्रीन फील्ड हाईवे के पास बुटाना माइनर की पटरी पर एक कार खड़ी है और कार की पिछली सीट पर एक व्यक्ति का जला हुआ शव हुआ मिला है।

वो अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। उसने और उसके परिजनों ने देखा कि कार नंबर HR76E-8162 जलकर राख हो चुकी थी। कार के अंदर पिछली सीट पर एक शव अधजली हालत में पड़ा था। उसका चेहरा पूरी तरह से जल चुका था। कार में जला हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ था। कार की नंबर प्लेट से शव की पहचान हो सकी। उसे शक है कि किसी ने उसके भाई नरेंद्र की हत्या कर शव को स्विफ्ट डिजायर कार में डालकर आग लगा दी।

 

यौन शौषण मामले में एसडीएम गिरफ्तार, गन पॉइंट पर प्राइवेट पार्ट पर करवाई थी मसाज

हांसी के तत्कालीन एसडीएम गिरफ्तार

यौन शौषण मामले में एसडीएम गिरफ्तार, गन पॉइंट पर प्राइवेट पार्ट पर करवाई थी मसाज | SDM arrested in sexual abuse case

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer