Verification: eefe237ed2c24d7f

जींद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों का आरोप नशे की ओवरडोज देकर की हत्या

0 minutes, 9 seconds Read

Young man dies under suspicious circumstances in Jind, and relatives allege he was murdered by giving overdose of drugs

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक का पिता बोलाः नशे की ओवरडोज देकर बेटे की कर दी हत्या

Jind Haryana News Today : जींद के रामराय गेट क्षेत्र में एक युवक की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अरविंद निवासी हैबतपुर गांव के नाम से हुई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे को नशे की ओवरडोज देकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

पुलिस को सूचना मिली कि रामराय गेट के पास वाल्मीकि मोहल्ले में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। शव से कुछ ही दूरी पर एक बाइक भी खड़ी हुई है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी गई तो मौके पर परिजन पहुंच गए।

इस दौरान मृतक के पिता वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अरविंद वीरवार शाम को नशा करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल लेकर वाल्मीकि मोहल्ला के संदीप, मोनू व रविंद्र के पास गया था। जब वह देर रात तक वापस घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसे ढूंढने के प्रयास शुरू कर दिए। परिजन अरविंद को ढूंढते हुए रामराय गेट के पास भी पहुंचे थे, लेकिन अरविंद का कोई सुराग नहीं लग पाया।

इस मामले में मृतक के पिता वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उक्त तीनों युवकों ने ही उसके बेटे अरविंद को ज्यादा नशा करवाया है तथा नशे की ओवरडोज के कारण ही अरविंद की मौत हुई है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके बारीकी से मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Jind News Today : सफीदों में गोली मारकर हत्या करने के मामले में खुलासा, पुलिस ने कुंडली खंगाली तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए

Jind News Today : सफीदों में गोली मारकर हत्या करने के मामले में खुलासा, पुलिस ने कुंडली खंगाली तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer