Verification: eefe237ed2c24d7f

कापड़ो गांव के युवक की हत्या का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

0 minutes, 5 seconds Read

The main accused in the murder of youth of Kapro village has been arrested,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News Today : हिसार जिले के गांव कपड़ों के युवक का अपहरण कर मारपीट कर हत्या करने के मामले में आदमपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड के मुख्य आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग किए गए वाहन व हथियार बरामद करने सहित उसके अन्य साथियों के बारे में भी स्वराज उठाए जाएंगे।

 

आदमपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक हरीश चंद्र ने बताया कि थाना आदमपुर में 30 नवंबर अग्रोहा मेडिकल से कापड़ो निवासी रूपक का अपहरण कर मारपीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक के पिता समंदर ने शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता ने बताया था कि उसका छोटा बेटा रूपक 29 नवंबर को अपनी मौसी के लड़के से मिलने गांव काबरेल गया था।

जहां पर रुपक का कुछ युवकों ने अपहरण कर उसके साथ मारपीट की थी और अधमरा कर उसे आदमपुर के पास छोड़कर फरार हो गए थे। गंभीर रूप से घायल उसके बेटे रूपक ने उसे बताया कि गांव काबरेल में सौरभ, पुनीत सहित अन्य लड़कों ने बोलोरो गाड़ी में उसका अपहण कर उसे गंभीर चोटे मारी है। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आदमपुर थाना में अपहरण कर मारपीट कर हत्या करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आदमपुर थाना पुलिस ने गांव कापड़ों निवासी रूपक हत्या मामले में मुख्य आरोपित भिवानी जिले के गांव सिकंदरपुर निवासी अजीत उर्फ पुनीत को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अजीत उर्फ पुनीत ने पुराने झगड़े की रंजिश में अपने साथियों सहित रूपक का अपहरण कर उसे लाठी डंडों से गंभीर चोटे मारी। जिसके कारण इलाज के दौरान रूपक की मृत्यु हो गई। आरोपित से आगामी गहन पूछताछ जारी है आरोपित को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer