Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi News : हांसी में ई-रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, अंतिम संस्कार से आते समय हादसा

0 minutes, 5 seconds Read
Elderly man dies after being hit by e-rickshaw in Hansi

Hansi News : हांसी में बीती रात एक बुजुर्ग को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। जिसके कारण बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग कीे उपचार के दौरान रोहतक पीजीआई में शनिवार को मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही हांसी शहर थाना पुलिस पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कारवाई शुरू कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हांसी शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में हांसी के चार कुतुब निवासी नसीब ने बताया कि 18 अप्रैल की रात को करीब 9 बजे वो अपने पिता राजकुमार के साथ सिसाय पुल स्थित शमशान घाट में एक जानकार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गया हुआ था। जब वो अपने पिता के साथ पैदल वापस अपने घर आ रहे थे कि जब सैनी ऑटो गैरिज हांसी के पास पहुंचे तो पीछे से आई ई-रिक्शा ने उसके पिता को टक्कर मार दी और उसके ऊपर चढ़ गई। आसपास के लोगों की मदद से उन्होंने अपने पिता के ऊपर से ई-रिक्शा को हटाया।

इस हादसे में उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। वो तुरंत ही अपने पिता को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रैफर कर दिया। वो अपने पिता को हिसार लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मैडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। परंतु उसके पिता की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मैडिकल कॉलेज से उसके पिता को रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया।

नसीब ने बताया कि जब वो अपने पिता को रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया, परंतु कुछ देर के बाद ही उसके पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नसीब की शिकायत पर ई-रिक्शा एचआर 46ई-3189 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शव को कब्जे में लेकर आगामी कारवाई शुरू कर दी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer