Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana State Karate Competition : 35वीं हरियाणा राज्य कराटे प्रतियोगिता का समापन, देखें किसने किसको दी मात

0 minutes, 2 seconds Read

35th Haryana State Karate Competition concludes

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

35वीं हरियाणा राज्य कराटे प्रतियोगिता 25 मई को देर सायं सम्पन्न हुई। इस कराटे चैंपियनशिप में किस करते खिलाड़ी ने किसको मात दी यह पूरा रिजल्ट आप इस न्यूज आर्टिकल में पूरी डिटेल के साथ जान सकते हैं। जिला कराटे संघ के महासचिव कृष्ण सिंहरोहा ने बताया कि समापन समारोह के मुख्यातिथि प्रसिद्ध समाजसेवी दिलबाग संडील ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।

उन्होंने बताया कि लड़कों के 8 वर्ष के 25 किलोग्राम भार वर्ग में पुष्कल राज महेंद्रगढ़ प्रथम, गर्विष्ठ महेंद्रगढ़ द्वितीय, अयान जींद व आरव जींद ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 30 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्याक्ष कुरुक्षेत्र प्रथम, गर्व चरखी दादरी द्वितीय, 10 वर्ष के 25 किलोग्राम भार वर्ग में कुंज सैनिक कुरुक्षेत्र प्रथम, आदित्य जींद द्वितीय रेयांश बेरवाल व नितिन भिवानी संयुक्त रूप से तृतीय, 30 किलोग्राम भार वर्ग में लोकेश जींद प्रथम, नरेश जिन द्वितीय, गर्वित कुरुक्षेत्र व कार्तिक महेंद्रगढ़ संयुक्त रूप से तृतीय, 35 किलोग्राम भार वर्ग में रुद्र फरीदाबाद प्रथम, सक्षम फरीदाबाद द्वितीय, अद्विक कुरुक्षेत्र तृतीय स्थान पर रहा।

40 किलोग्राम भार वर्ग में अनीश जींद प्रथम, युग पानीपत द्वितीय, विवान कुरुक्षेत्र तृतीय, 40 किलोग्राम से ऊपर भार वर्ग में योग्य पानीपत प्रथम, अक्षय महेंद्रगढ़ द्वितीय, हिमेश जींद तृतीय रहे। 11 वर्ष आयु वर्ग के 30 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव महेंद्रगढ़ प्रथम, ललित जींद द्वितीय, शेखर चरखी दादरी तृतीय, 35 किलोग्राम भार वर्ग में कौशल जींद प्रथम, अनेक कैथल द्वितीय, हिमांशु जींद तृतीय। 40 किलोग्राम भार वर्ग में रोमित जींद प्रथम, अंश चरखी दादरी द्वितीय, 39 किलोग्राम भारत वर्ग में आर्यन जींद प्रथम, दिव्यांश चरखी दादरी द्वितीय, वीरेन कैथल व कर्मजीत जींद संयुक्त रूप से तृतीय रहे।

12 वर्ष आयु वर्ग में वंशुल पानीपत प्रथम, दिनेश जींद द्वितीय, अभिनव व पार्थ जींद संयुक्त रूप से तृतीय रहे। 40 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित रोहतक प्रथम, रामप्रसाद फरीदाबाद द्वितीय, आशीष व हनी जींद संयुक्त रूप से तृतीय रहे। 39 किलोग्राम भार वर्ग में रुद्र जींद प्रथम, अंश जींद द्वितीय व हिमांशु जींद तृतीय रहे। फर्स्ट किलोग्राम भार वर्ग में वीर पानीपत प्रथम, हितेन चरखी दादरी द्वितीय, 55 किलोग्राम भार वर्ग में विहान हिसार प्रथम, कार्तिक चरखी दादरी द्वितीय, तेरा वरसाई वर्ग के 40 किलोग्राम में यशवंत भिवानी प्रथम, हिमांशु हिसार द्वितीय, वंश जींद व परीक्षित महेंद्रगढ़ संयुक्त रूप से तृतीय रहे।

 

40 किलोग्राम भार वर्ग में सचिन जींद प्रथम, रमन जींद द्वितीय, विराट फरीदाबाद व मयंक चरखी दादरी संयुक्त रूप से तृतीय रहे। 39 किलोग्राम भार वर्ग में अर्पण जींद प्रथम, देवांश जींद द्वितीय, यश व जतिन जींद संयुक्त तृतीय रहे। 50 किलोग्राम भार वर्ग में तीजुल कुरुक्षेत्र प्रथम, तीन पानीपत द्वितीय, ऋतिक महेंद्रगढ़ व लक्ष्य जींद तृतीय स्थान पर रहे।

वहीं, 14-15 वर्ष आयु वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में भव्य जींद प्रथम, गौरव जींद द्वितीय व लव रोहतक तृतीय, 45 किलोग्राम भार वर्ग में गुरुदेव रोहतक प्रथम, हरमन जींद द्वितीय, अमन हिसार व नमन फरीदाबाद तृतीय रहे। 52 किलोग्राम भार वर्ग में विनीत हिसार प्रथम, शुभम हिसार द्वितीय, नवनीत चरखी दादरी व इशांत जींद तृतीय रहे। 57 किलोग्राम भार वर्ग में भाग्य जींद प्रथम, आशीष जींद द्वितीय, श्याम फरीदाबाद व प्रयांक पानीपत तृतीय, 63 किलोग्राम भार वर्ग में अंश लंबा भिवानी प्रथम, यशेष चरखी दादरी द्वितीय, 70 किलोग्राम भार वर्ग में कुणाल जींद प्रथम, शुभम जींद द्वितीय, आशु जींद व शिवांशु चरखी दादरी तृतीय स्थान पर रहे।

16-17 वर्ष आयु वर्ग के 50 किलोग्राम में गौरव भिवानी प्रथम, कृष अग्रवाल जींद द्वितीय, अतुल हिसार व गणेश फरीदाबाद तृतीय रहे। 55 किलोग्राम भार वर्ग में सुखराज कुरुक्षेत्र प्रथम, मोहित हिसार द्वितीय, सक्षम फरीदाबाद व शुभम जींद तृतीय रहे। 61 किलोग्राम भार वर्ग में अंशु पानीपत प्रथम, अनुज चरखी दादरी द्वितीय, रजनीश जींद में अनुभव हिसार तृतीय रहे। 68 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव भिवानी प्रथम कृषि चरखी दादरी द्वितीय, 76 किलोग्राम भार वर्ग में हार्दिक यादव जींद प्रथम अंशुल पानीपत द्वितीय व प्रिंस हिसार तृतीय और 76 किलोग्राम से ऊपर भार वर्ग में प्रिंस नैन जींद प्रथम अंशुल पानीपत द्वितीय व यमन जींद तृतीय स्थान पर रहे।

समापन समारोह के मुख्यातिथि दिलबाग संडील ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने का गुरु मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि बिना लक्ष्य के हम अपने जीवन में सफल नहीं हो सकते। उन्होंने इंडस पब्लिक स्कूल जींद मैनेजमैंट को भी शानदार आयोजन के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर हरियाणा राज्य कराटे संघ के महासचिव नरेंद्र मोर, मुनीत बेरवाल, कुलदीप अहलावत, कुलदीप बड़ाला, जोगिंद्र नेहरा, गौरव आशरी, सुखबीर पी.टी. आई. व अन्य कराटे मैनेजर व प्रशिक्षक ग्रास्थित रहे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer