Verification: eefe237ed2c24d7f

Barwala Hisar News : कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बरवाला क्षेत्र को दी विकास कार्यों की सौगात 

0 minutes, 6 seconds Read
Cabinet Minister Ranbir Singh Gangwa gave the gift of development works to Barwala area

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बरवाला अरोड़वंश धर्मशाला व सामुदायिक केंद्र का किया शिलान्यास

Barwala Hisar News : हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने शुक्रवार को बरवाला क्षेत्र में अरोड़वंश धर्मशाला का शिलान्यास, खरकड़ा रोड़ से बाईपास रोड़ पर सामुदायिक केन्द्र( अरोड़वंश) पंजाबी सभा के निर्माण का शिलान्यास तथा स्वर्ग आश्रम बरवाला में आधुनिक अग्नि कुंड का शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।
Barwala Hisar News : कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बरवाला क्षेत्र को दी विकास कार्यों की सौगात 
महाराजा अरुट की जयंती के शुभ अवसर पर अरोड़वंश पंजाबी समाज द्वारा आयोजित विशेष सम्मान एवं मंचीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने अरोड़वंश धर्मशाला का शिलान्यास किया। इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत खरकड़ा रोड़ से बाईपास रोड़ पर सामुदायिक केन्द्र( अरोड़वंश) पंजाबी सभा के निर्माण का शिलान्यास किया। ( Barwala News Today )
कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने स्वर्ग आश्रम, बरवाला में आधुनिक अग्नि कुंड का शिलान्यास भी किया। इस प्रोजेक्ट की थीम हमारी संस्कृति एवं हमारा कर्तव्य, पर्यावरण-संरक्षण के अंतिम विदाई था। यह परियोजना रोटरी क्लब, बरवाला के सहयोग से संचालित की जाएगी। यह परियोजना धार्मिक परंपराओं को आधुनिकता से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने जनसभा के दौरान महाराजा श्री अरुट जी को न्यायप्रिय शासक, शिक्षाविद एवं समाज को दिशा देने वाला महान व्यक्तित्व बताया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महाराजा श्री अरुट जी ने समाज के लिए जो योगदान दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। कैबिनेट मंत्री ने बरवाला शहर एवं पंजाबी समाज द्वारा चुनावों में दिए गए एकतरफा समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Barwala Hisar News : कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बरवाला क्षेत्र को दी विकास कार्यों की सौगात 
कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि बरवाला क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विकास कार्यों की शानदार शुरुआत हो चुकी है और आने वाले समय में इसका सकारात्मक असर जनता को दिखने लगेगा। कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट किया कि उनके लिए चुनावी वादे सिर्फ औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि वह उन्हें निभाना अपना कर्तव्य मानते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बरवाला को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर के रूप में बदलने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
 कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया, मेयर प्रवीण पोपली, पूर्व विधायक वेद नांरग, नगरपालिका चेयरमैन रमेश बैटरीवाला, नगरपालिका उप चेयरमैन ताराचन्द नलवा, पूर्व चेयरमैन सतबीर सिंह वर्मा, पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरु, अमन मेहता, राहुल चोपड़ा, राजन चावला, सुनिल मेहता, सोनू चोपड़ा, संजीव भाटिया, मोनू संदूजा, पार्षद दिनेश बजाज, पार्षद जितेंद्र मेहता, पार्षद सोनिया आनंद, पार्षद सुमन, मनीष गोयल, पिंकी खन्ना, नरेश मेहता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer