Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News : चंडीगढ़ व गुरुग्राम रेलमार्ग से सीधे जुड़ा हिसार; हिसार को विधायक जिंदल के प्रयासों से मिली सौगात

0 minutes, 8 seconds Read

Hisar is directly connected to Chandigarh and Gurugram railway line: Hisar got this gift due to efforts of MLA Jindal

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News : हिसार की कनेक्टिविटी अब हरियाणा पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ सहित साइबर सिटी गुरुग्राम रेल मार्ग से सीधे हो गई है। हिसार को विधायक सावित्री जिंदल के प्रयासों से दो ट्रेनों की सौगात मिली है। विधायक और हरियाणा की पूर्व कैबिनेट मंत्री सावित्री जिन्दल के प्रयासों से हिसार वासियों का सपना साकार हो गया। रेल मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। विधायक सावित्री जिन्दल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है। हिसार वासियों के लिए ये ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं क्योंकि 1966 में हरियाणा के गठन के बाद से ही हिसार को सीधे चंडीगढ़ और गुरुग्राम से जोड़ने की मांग उठाई जा रही थी।

रेल मंत्रालय नई दिल्ली से जारी अधिसूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 64563-64 अंब अंदोरा-अंबाला कैंट वाया चंडीगढ़ मेमु ट्रेन को अब फास्ट मेमु ट्रेन के रूप में हिसार के रायपुर तक चलाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 64564 अंब अंदोरा अंबाला से अपराह्न 3 बजे चलकर अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र जंक्शन, कैथल, नरवाना, जाखल, उकलाना और बरवाला होते हुए रात 1.05 बजे हिसार के रायपुर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 64563 रात 2.25 बजे रायपुर हिसार से चलकर प्रातः 7.20 बजे अंबाला कैंट और 12.40 बजे अंब अंदोरा पहुंचेगी।

इसी तरह सरकार ने दिल्ली से रेवाड़ी के बीच वाया गुरुग्राम चलने वाली ट्रेन संख्या 54085-86 को फास्ट पैसेंजर ट्रेन के रूप में विस्तार देते हुए हिसार के सातरोड़ तक चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 54085 दिल्ली से प्रातः 7 बजे चलकर 9.40 बजे रेवाड़ी और दोपहर बाद 1.35 बजे सातरोड पहुंचेगी।

इसके बाद ट्रेन संख्या 54086 सातरोड से दोपहर बाद 2.10 बजे चलकर सायं 5.30 बजे रेवाड़ी और रात 9 बजे हिसार पहुंचेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से जाटुसाना, कोसली, झारली, चरखी दादरी, भिवानी, बवानी खेड़ा और हांसी होते हुए सातरोड पहुंचेगी। रेल मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन दोनों ही ट्रेनों के संचालन की तिथि की सूचना शीघ्र जारी की जाएगी।

सावित्री जिन्दल ने इन दोनों ट्रेनों को हिसारवासियों को बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि वे निरंतर रेल अधिकारियों के संपर्क में थीं। इनके संचालन से चंडीगढ़ और गुरुग्राम समेत अनेक शहरों से हिसार वासियों के बेहतर संपर्क बनेंगे और रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान होगी।

Weather update Haryana,

हिसार के सेक्टर में दो गुटों में भिड़ंत, दो घायल,

हिसार कॉलेज में डॉक्यूमेंट जमा करवाने गई दो युवतियां एक ही दिन लापता, मचा हड़कंप,

रेहड़ी संचालकों के समर्थन में उतरे आप नेता, गरीबों की रोजी रोटी चीनी में लगे हिसार मेयर,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer