Verification: eefe237ed2c24d7f

कंप्यूटर सीखने गई विवाहिता लापता

0 minutes, 3 seconds Read

Married woman who went to learn computer is missing

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रोहतक जिले के महम चौबीसी के गांव सैमण से एक विवाहिता घर से कंप्यूटर सीखने के लिए रोहतक गई थी कि वापस घर नहीं पहुंची। काफी तलाश करने के बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित युवक इसकी शिकायत लेकर महम पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसकी पत्नी के गुमशुदगी की का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

महम थाना पुलिस को दी शिकायत में सैमण निवासी अमित ने बताया कि वह शादीशुदा है। उसकी 22 वर्षीय पत्नी दिपाली 12 मई को सुबह करीब 7:00 बजे घर से कंप्यूटर सीखने की बात कह कर रोहतक गई थी। लेकिन देर शाम तक भी वह वापस घर नहीं आई। उसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन उसका ना ही तो किसी रिश्तेदारी से और ना ही किसी जान पहचान की जगह से कोई सुराग लगा।

पीड़ित युवक अमित ने बताया कि घर से जाते समय उसकी पत्नी ने सूट सलवार पहना हुआ था, उसकी पत्नी का चेहरा गोल पैरों में जूती पहने हुए थी और उसका कद 5 फीट है। महम थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर उसकी पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी हैं।

हिसार में प्रॉपर्टी डीलर का रास्ता रोड पर हमला, तीन घायल, ‌

सृष्टि स्कूल के छात्रों का रिजल्ट रहा शानदार,

भारत-पाकिस्तान मामले में ट्रंप के बयान पर छिड़ा विवाद, कांग्रेस सांसद ने भाजपा पर साधा निशान,

बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट में सरकारी स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer