Verification: eefe237ed2c24d7f

Meham Rohtak News : दो महीने के बच्चे की हत्या मामले बड़ा खुलासा, मासूम बच्चे की हत्यारिन निकली मां

0 minutes, 6 seconds Read

Meham Rohtak News: Big revelation in the murder case of two-month-old child, identification by the accused mother

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बेटे की हत्यारोपित मां से पुलिस ने घटनास्थल की निशानदेही करवा बरामद की आलआउट

Meham  News: महम चौबीसी के गांव अजायब में दो महीने के बेटे जैविक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बच्चों की हत्या करने के मामले में मृतक बच्चे की मां को गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपित मां प्रियंका से पुलिस ने शुक्रवार को निशानदेही करवाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपिता से मच्छर मारने वाले लिक्विड आलआउट को बरामद करने के बाद उसे अदालत में पेश किया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि गांव अजायब में 27 मई को दो महीने की जैविक की पानी के डूम में डूबोकर हत्या कर दी गई थी। जबकि उसकी मां प्रियंका की तबीयत बिगड़ने पर उसे पीजीआइ में भर्ती करवाया गया था। प्रियंका ने पुलिस को कहानी सुनाई थी कि एक महिला मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके घर में घुसी और उसे धक्का देकर उसके बेटे को टब में डूबोकर मार दिया। मगर प्रियंका को पीजीआइ से छुट्टी मिलने पुलिस की पूछताछ में पूरी कहानी की रचयिता प्रियंका खुद ही निकली थी।

 

पुलिस के मुताबिक झारखंड की रहने वाली मां प्रियंका ने करीब डेढ़ साल पहले ही अजायब निवासी अमित के साथ शादी की थी। अब प्रियंका अपने मायके झारखंड जाने की जिद कर रही थी।

अमित ने कुछ समय तक रुकने के लिए कहा तो प्रियंका ने उसी रंजिश में पहले अपने बेटे को पानी के डूम में डूबो कर मारा। इसके बाद खुद आलआउट पीकर अपनी जान देने की कोशिश की।

पुलिस ने पीजीआइ से छुट्टी मिलने के बाद मां प्रियंका से पूछताछ की तो पूरे मामला का राज उगल दिया। मां प्रियंका ने पुलिस से बचने के लिए तांत्रिक विद्या को ढोंग रचा था, ताकि वो पुलिस की पकड़ से बाहर रहे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer