Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind News : दुष्कर्म पीड़िता को घर में घुसकर आरोपित ने दी धमकी , केस दर्ज

0 minutes, 6 seconds Read

Accused entered the house of the rape victim in Jind and threatened her

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Jind News Today : जींद जिले के उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता को धमकी देने का मामला सामने आया है। उचाना थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उचाना की एक महिला ने दो साल पहले एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद आरोपित जेल में बंद था, लेकिन फिलहाल वह जेल से बाहर आया हुआ है।

एक महिला ने उचाना थाना पुलिस को शिकायत दी कि ससुराल वालों के साथ अनबन होने के कारण आठ साल से वह अपने दो बेटों को लेकर मां के पास ही रहती है।

दो साल पहले गांव उचाना कलां निवासी विक्की उर्फ अरुण ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस पर उसने मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद से आरोपित विक्की उर्फ अरुण दो साल से जेल में बंद था। पिछले कई दिनों से वह जेल से बाहर आया हुआ है। इसके बाद से वह उसका पीछा कर रहा है। डर के चलते उसने नौकरी भी छोड़ दी।

 

26 मई की रात वह अपने बच्चों के पास सो रही थी। इसी दौरान आरोपित विक्की गलत नीयत से घर में घुस गया। अंदर घुसते ही गाली-गलौज करने लगा और उसे व दोनों बच्चों को मारने की धमकी देकर फरार हो गया। आरोपित पर दो साल पहले दर्ज करवाए मामले की रंजिश के चलते वह धमकी दे रहा है। पुलिस ने गांव उचाना कलां निवासी विक्की उर्फ अरुण के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया है।

हुसन के जाल में फंसकर हनीट्रैप गिरोह के शिकार हो रहे लोग,

मोबाइल खरीदने जा रहे बाइक सवार पर चाकू से हमला, गंभीर,

करंट लगने से बच्चे की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा,

Jind News : सड़क हादसे में क्लीनर की मौत, गाड़ी के टायर चैक करते हुए वाहन ने मारी टक्कर,

जींद में बेकाबू ब्रेजा गाड़ी ने कार और मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मासूम बच्ची सहित चार गंभीर,

जींद के गांव में पशुओं का चारा लेने गई महिला की सड़क हादसे में मौत,

नेशनल योगा चैम्पियनशिप में छाए हिसार के युवा,
सीईटी का फार्म भरने गई युवती लापता,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer