---Advertisement---

हिसार में नारनौंद की बेटी की मौत, मृतका के परिजन आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहुंचे थाने | Hisar News

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रोफेसर कॉलोनी हिसार कविता सुसाइड मामला    

Hisar News: हिसार प्रोफेसर कालोनी में विवाहिता कविता की मौत के मामले में आरोपितों की गिरफ्तार की मांग को लेकर सोमवार दोपहर को मृतका के परिजन सिविल लाइन थाना पहुंचे। परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना रोष प्रकट करते हुए आरोप है कि छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि पुलिस ने 24 घंटे का समय मांगा था। परिजनों का कहना है कि अब भी पुलिस तीन से चार दिन का समय मांग रही है।

Hisar professor colony Kavita suicide News update    

कौथकलां गांव के रहने वाले गोविंद ने बताया कि 2009 में बहन कविता की शादी प्रोफेसर कालोनी के रहने वाले सुनील के साथ की थी। शादी के बाद बहन ने तीन बच्चों को जन्म दिया। कुछ समय से बहन का देवर काकू, सास और अन्य छोटी-छोटी बातों पर परेशान करते थे। कई बाद आपस में पंचायत हुई, लेकिन उसके बाद भी बहन को परेशान करना नहीं छोड़ा। गत मंगलवार को देवर ने फोन कर कहा कि कविता ने फांसी लगा ली है। जब उसके ससुराल पहुंचे तो कविता को जमीन पर लेटाया हुआ था। ( Professor colony Kavita suicide case update )

 

मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि कविता के ससुरालवालों ने उसकी हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटका दिया। हिसार सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मृतका के परिजनों का कहना है कि पुलिस बार-बार आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए समय मांग रही है लेकिन समय अवधि बीत जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। गोविंद ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। लेकिन जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता तब तक वह है सुख नहीं बैठेंगे और अपनी बहन के हत्यारे को सजा दिलवा कर ही दम लेंगे। ( Latest Hisar News in Hindi )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer