Verification: eefe237ed2c24d7f

लाखों रुपये के गहने चोरी कर ले गईं महिलाएं, पीएनबी लॉकर से निकलवा कर लाए थे दंपति | Sonipat News

0 minutes, 7 seconds Read

Jewellery worth lakhs stolen from Jeevan Nagar Model Town PNB Bank, Sonipat.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

PNB Bank Sonipat: मॉडल टाउन से जीवन नगर जा रहे दंपति के जेवरात चोरी   

Sonipat News Today : सोनीपत जीवन नगर के एक दंपती से दो महिलाओं ने ई-रिक्शा में लाखों रुपये के सोने के गहने चोरी कर लिए। ठग महिलाओं ने ई-रिक्शा के टायर में चुन्नी आने का बहाना बनाकर दंपती का ध्यान भटकाया और बैग में रखे गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घर पहुंचने पर जब बैग की जांच की गई, तो गहने गायब मिले। पीड़ित ने इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है।

जीवन नगर के दंपति माडल टाउन स्थित पीएनबी बैंक के लाकर से गहने निकालकर घर लौट रहे थे। इनमें से कुछ गहने उन्होंने नए बनवाए थे। दोनों बैंक से निकलकर ई-रिक्शा में सवार हुए, तभी दो महिलाएं भी उसी रिक्शा में बैठ गईं। इनमें से एक महिला ने पीड़िता से कहा कि उसकी चुन्नी ई-रिक्शा में आ सकती है। जैसे ही पीड़िता ने चुन्नी ठीक करने के लिए ध्यान हटाया, दूसरी महिला ने कपड़े का सहारा लेकर बैग से गहने निकाल लिए और कुछ ही देर में दोनों महिलाएं ई-रिक्शा से उतरकर चली गईं।

 

घर पहुंचने के बाद जब दंपति ने बैग की जांच की तो उसमें से गहने गायब मिले। पीड़िता के अनुसार, चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि आरोपित महिलाओं की पहचान कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और उनके गहने बरामद किए जाएं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer