Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News : DHBVN JSE 5,10 लाख की लूट का पर्दाफाश, बिजली निगम का कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

0 minutes, 11 seconds Read

Hisar DHBVN Employee Loot pardafash 3 aaropi girftar

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिकायतकर्ता निकला वारदात का मास्टरमाइंड, लूट की रकम और मोटरसाइकिल बरामद 

Hisar News : हिसार के सेक्टर 1/4 में Hisar DHBVN JSE से हुई 5,10 लाख की कथित लूट की वारदात का सीआईए हिसार और थाना HTM पुलिस की संयुक्त टीम ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए खुद बिजली निगम के कर्मचारी नहीं पूरी साजिश रची थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। इस मामले का मास्टरमाइंड अब तक भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

 

DHBVN JSE Rahul Loot का पुलिस जांच में खुलासा


Hisar police के जांच अधिकारी उप-निरीक्षक नेहरा सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की गई। जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे, जिससे वारदात का असली चेहरा सामने आया। पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से की गई पूछताछ में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि शिकायतकर्ता राहुल स्वयं ही इस वारदात में शामिल था। राहुल ने विभाग से ₹5,10,000 का लोन लिया था। लोन चुकाने से बचने के लिए उसने आरोपियों के साथ मिलकर यह नकली लूट की योजना बनाई।

 


योजना के अनुसार Hisar DHBVN JSE राहुल ने बैंक से पैसे निकाले और तयशुदा जगह पर आरोपियों को सौंप दिए। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसे “लूट” दिखाने के लिए बैग छीनकर फरार होने का नाटक किया। इस प्रकार राहुल ने पुलिस को गुमराह कर वारदात को वास्तविक लूट की तरह पेश किया।

 


हिसार लूट बरामदगी और आगे की कार्रवाई


जांच अधिकारी उप निरीक्षक नेहरा सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से ₹5,10,000 की संपूर्ण नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। Hisar Police द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 1. रोहित, निवासी सातरोड खुर्द, हिसार 2. वीर उर्फ भरता , सातरोड खुर्द, हिसार और 3. अक्षय उर्फ टिंडा सातरोड खुर्द, हिसार के रूप में हुई। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। आरोपी वीर उर्फ भरता शिकायतकर्ता राहुल के मामा का लड़का है।

 

 

हिसार बिजली कर्मचारी लूट की वारदात का विवरण
दिनांक 18 अगस्त 2025 को थाना HTM, हिसार में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता राहुल, जो बिजली विभाग में Hisar DHBVN JSE के पद पर कार्यरत है और सेक्टर-4, हिसार का रहने वाला है, ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर के समय HDFC बैंक (जिंदल चौक) से ₹5,10,000 नकद निकालकर अपने पिट्ठू बैग में रखकर एक्टिवा स्कूटी पर घर सेक्टर 1/4 की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुल से नीचे सेक्टर क्षेत्र में पीछे से आए तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसकी स्कूटी को रोककर बैग छीन लिया और फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना HTM में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer