Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind News : शाहपुर गांव में दो पक्षों में झगड़ा, घायल ने डायल 112 पुलिस गाड़ी का तोड़ा शीशा, मामला दर्ज

0 minutes, 5 seconds Read

Jind Shahpur dial 112 police gadi todfod

Jind News : जींद जिले के गांव शाहपुर में 2 पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस की गाड़ी का एक व्यक्ति ने हमला कर दिया और गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। जींद सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Jind सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में ईएचसी मुकेश ने बताया कि वह डायल 112 की गाड़ी ईआरवी 361 पर तैनात है। उसके साथ ड्राइवर एसपीओ राजेश कुमार, होमगार्ड का जवान अमित भी तैनात है तथा 13 अगस्त की रात को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि शाहपुर गांव में 2 पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। इस पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर झगड़ा शांत करवाया।

 

 

 

उनके इस झगड़े में एक व्यक्ति को चोट लगी थी और उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। उस व्यक्ति ने गाड़ी के शीशे पर लाठी के साथ हमला करके शीशा तोड़ दिया। इसके बाद एम्बुलैंस को बुलाया गया। एम्बुलैंस में बैठाते समय उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम संदीप उर्फ माटा पुत्र प्रेम सिंह बताया।

 

 

 

संदीप ने ही उनकी गाड़ी का शीशा तोड़कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का काम किया है। इस मामले में सदर थाना Jind पुलिस ने हैडकांस्टेबल मुकेश की शिकायत पर संदीप को नामजद करके उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

गोहाना में नाबालिग लड़की की शादी, हिसार जिले के युवक से शादी, मां सहित रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज,

साइकिल चोरी का पर्दाफाश, चोर के कब्जे से चोरी की गई 27 साइकिल बरामद,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer