Verification: eefe237ed2c24d7f

Siwani Mandi News: खेत के कमरे का ताला तोड़ कर सामान चोरी करने का आरोपी काबू

0 minutes, 7 seconds Read

Siwani Mandi khera chori aaropi girftar

Siwani Mandi News : सिवानी मंडी क्षेत्र के गांव खेड़ा में खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में सिवानी मंडी थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी से चोरी किया गया एक एमप्लीफायर व एक स्पीकर बॉक्स बरामद किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

Bhiwani police द्वारा जिले में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर ऐसे आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में Siwani Mandi police ने गांव खेड़ा में खेत में बने कमरे से सामान चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 

 

Siwani Mandi Police station में मिराण निवासी सुभाष ने एक शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बतलाया कि उसका खेत गांव खेड़ा की जमीन में पड़ता है। 21 जुलाई 2025 की रात को चोर शिकायतकर्ता व नुटिया के खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर उसमें से सामान चोरी करके ले गए थे जो इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

इस मामले में कार्यवाही करते हुए police station Siwani Mandi के मुख्य सिपाही दीपक कुमार ने खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान संजय निवासी भेरा के रूप में हुई है। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी से खेत से चोरी किया गया एक एमप्लीफायर व एक स्पीकर बॉक्स बरामद किया गया है। आरोपी संजय को आज अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer