Verification: eefe237ed2c24d7f

Narnaund News : खेड़ी लोहचब में घर पर हमला, चार लोग घायल

0 minutes, 4 seconds Read

Narnaund Kheri Lohchab Ghar par attack

Narnaund News : नारनौंद क्षेत्र के गांव खेड़ी लोहचब में एक ही परिवार पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। घटना में घर के मालिक सहित परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले नारनौंद के नागरिक अस्पताल में और बाद में गंभीर हालत देखते हुए हिसार के नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया। नारनौंद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Narnaund क्षेत्र के गांव खेड़ी लोहचब निवासी पीड़ित 49 वर्षीय रामरुप ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान अचानक ईंट-पत्थर बरसने लगे। इसके बाद दर्जनभर लोग घर में घुस आए। रामरुप ने आरोप लगाया कि इनमें से सचिन के हाथ में गंडासी नुमा तेजधार हथियार था, जबकि बाकी हमलावर लाठी-डंडों से लैस थे। सचिन ने सीधा उन पर वार किया, जिससे उनके दाहिने हाथ पर गहरी चोट आई। झगड़े के दौरान उनकी पत्नी जैयावंती, पुत्र रामविकास और बहू कविता को भी चोटें लगीं। जाते-जाते हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

 

सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को Narnaund के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए चारों को हिसार रेफर कर दिया। नारनौंद थाना पुलिस ने रामरूप को बयान पर नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में लगी हुई है कि पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं या किसी अन्य रंजिश में झूठ बोल रहा है।  क्योंकि हरियाणा न्यूज अब तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं करता।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer