Verification: eefe237ed2c24d7f

Sarpanch Attack Case : फतेहाबाद में सरपंच से मारपीट, जान से मारने की धमकी, दो गिरफ्तार

0 minutes, 3 seconds Read

Fatehabad Sarpanch attack Case Update


Fatehabad News : फतेहाबाद पुलिस ने बहबलपुर सरपंच के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी ( Sarpanch attack Case ) देने के मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग किए गए लाठी डंडे बरामद कर लिए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

थाना सदर फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि 18.11.2025 को शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी बहबलपुर ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि नामजद आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर हथियारों सहित मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

 


मामले में धारा 407/2025 के तहत मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग दो लाठियाँ भी बरामद की गई हैं। मामले में अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। मामले की जांच जारी है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  1. मांगे राम पुत्र भानी राम निवासी बहबलपुर
  2. राजू राम पुत्र कृष्ण लाल निवासी बहबलपुर
    के रूप में हुई है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

PM Modi से मिलने के बाद CM नायब सैनी का बयान: गेहूं के बीज पर 1000 रुपए सब्सिडी देगी हरियाणा सरकार

बिना टिकट मिले रामबिलास शर्मा करेंगे नामांकन, मंत्री बनवारी लाल सहित अन्य की कटी टिकट, भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, पिहौवा से उम्मीदवार ने लौटाया टिकट

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer