---Advertisement---

Sub Inspector Murder : सब इंस्पेक्टर हत्याकांड में शामिल दो आरोपित गिरफ्तार , पुलिस रिमांड में खुलेगा राज

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Hisar Sub Inspector Murder Case Update

सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार की हत्या करने के मामले में हिसार पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इससे पहले पुलिस 5 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि इस मामले में अन्य आरोपित फरार हैं। ( Hisar News Today )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हिसार के मिल गेट एरिया स्थित ढाणी श्यामलाल में सब इंस्पेक्टर की पीट-पीटकर हत्या ( Sub Inspector Murder ) करने के मामले में हिसार एचटीएम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी तुमको गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान ढाणी श्याम लाल निवासी धर्मबीर उर्फ बबलू और अमरजीत उर्फ तलवा के रूप में हुई है। ( Hisar Sub inspector murder case update )

 

पुलिस पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को अदालत में पेश करके पुलिस ने उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। Sub Inspector Murder मामले में पुलिस पहले ही 5 आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है और वारदात में प्रयोग की गई एक गाड़ी और एक स्कूटी को पुलिस ने घटनास्थल से कब्जे में ले लिया था। जिनको हमलावर घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए थे।

गौरतलब है कि हिसार की ढाणी श्यामलाल में 6 नवंबर की रात को गली में हुड़दंग बाजी कर रहे युवकों को सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने रोक दिया था। इससे नाराज हुड़दंगी कुछ समय के बाद अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए सब इंस्पेक्टर के भतीजे को भी उन्होंने पीटा।  जब आस पड़ोस के लोग घरों से बाहर निकले तो हमलावर मौके से फरार हो गए।

 

इस मारपीट में घायल रमेश कुमार और उसके भतीजे को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने रमेश कुमार को मृत घोषित कर दिया था। जबकि सब इंस्पेक्टर के भतीजे का उपचार शुरू कर दिया था। सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार की हत्या की सूचना मिलते ही हिसार एडीजीपी के के राव और पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था।

 

आपको बता दे की सिरसा जिले का रहने वाला रमेश कुमार सैन 1992 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था और वह हिसार एडीजीपी कार्यालय की शिकायत ब्रांच में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था। रमेश कुमार जनवरी 2026 में अपनी सेवाओं से सेवानिवृत होने वाले थे। वह अपने पीछे दो बेटी बेटा और पत्नी को छोड़कर गए हैं। उनकी बड़ी बेटी शादीशुदा है जबकि छोटी बेटी प्राइवेट जॉब करती है और बेटा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। ( Hisar News Abtak )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer