Verification: eefe237ed2c24d7f

Sonipat News Today : कोहाड़-नांगल-जाट्टान गौत्र सम्मेलन; खाप प्रधान का चयन, लिया ठोस फैसला

0 minutes, 9 seconds Read

Sonipat News Today : रायल गार्डन सोनीपत में खाप सम्मेलन


Sonipat News Today : ककरोई रोड़ स्थित रायल गार्डन सोनीपत में रविवार को कोहाड़, नांगल और जाट्टान गोत्रों का भव्य सामूहिक सम्मेलन आरसी कोहाड़ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में तीनों गोत्रों के प्रबुद्धजन, बुजुर्गों के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवा साथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एकता को मजबूत करना, संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करना और खाप नेतृत्व के लिए सर्वसम्मत निर्णय लेना रहा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Kohar Nangal Jattan gotra sammelan

 कोहाड़, नांगल और जाट्टान खाप प्रधान के लिए आयोजित कृष्ण बड़वासनी ने मंच संचालन किया।‌ प्रधान पद को लेकर चयन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित समाज के लोगों ने पारदर्शी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाते हुए 15 सदस्यीय चयन समिति का गठन किया। ताकि खाप की परंपराओं के अनुसार प्रधान का चयन किया जाए। ‌ क्योंकि खापों की अपनी परंपरा होती है और इस परंपरा के अंदर रहकर ही सामाजिक में फैसला लेने होते हैं।

 

कमेटी में इन लोगों को किया शामिल

कमेटी में रणबीर सिंह नागल, बलराम नांगल, नरेश नांगल, सुभाष नांगल, सुरेंद्र नांगल, सतीश जाट्टान, बलवंत जाट्टान, वजीर जाट्टान, बलजीत जाट्टान, हवा सिंह जाट्टान, संदीप जाट्टान, मास्टर सरजीत कोहाड़, सत्यवान कोहाड़, विजय कोहाड़ (सरपंच छिन्नौली), बीर सिंह कोहाड़ और योगेश कुल्हार कुहाड़वास सहित समाज के अनुभवी लोगों को शामिल किया गया।

 

उम्मेद सिंह कोहाड़ बने सर्वसम्मति से खाप प्रधान

समिति की बैठक और समाज के सभी वर्गों से राय लेने के बाद सर्वसम्मति से उम्मेद सिंह कोहाड़ को कोहाड़ नांगल जाट्टान खाप का कार्यकारी प्रधान चुना गया। तीनों गौत्र का प्रथम प्रधान चुने जाने पर वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें बधाइयां दीं। समाज के वरिष्ठजनों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में खाप सामाजिक समरसता, युवाओं के मार्गदर्शन और समाजहित के कार्यों को नई दिशा देगी। ( Haryana Breaking News Today )

 

गौत्र सम्मेलन में बॉलीवुड स्टार पहुंचे 

अपने गौत्र के सम्मेलन में बॉलीवुड स्टार फिल्म निर्देशक विनय कोहाड़ और फ़िल्म अभिनेता रविन्द्र कोहाड़ भी पहुंचे। उन्होंने इस सम्मेलन में शामिल होकर साबित कर दिया कि इंसान चाहे किसी भी मुकाम पर हो। उसके लिए भाईचारा और अपने गौत्र से लगाव कभी कम नहीं होता। 

आर.सी. कोहाड़ ने कहा कि आज के समय में समाज को संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। वहीं नव-निर्वाचित कार्यकारी प्रधान उम्मेद सिंह कोहाड़ ने समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खाप के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी और किसानों, युवाओं व जरूरतमंदों के हित में ठोस पहल की जाएगी।

सम्मेलन के अंत में समाज की एकता, भाईचारे और परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने यह संदेश दिया कि संगठित समाज ही विकास और सम्मान की राह प्रशस्त करता है।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से आर.सी. कुहाड़, सरपंच विकास कोहाड़, किसान नेता जोगेंद्र कुहाड़, किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़, कुलदीप हसनगढ़, नवीन कुहाड़ (मंगलापुरी), सुजीत कोहाड़ (चिटाना), राजेश कोहाड़ राजपुरा, जयपाल को हाड़, प्रधान बबला बड़वासनी, प्रदीप कोहाड़ (राजली), रमेश उर्फ प्रीत,शमशेर कोहाड़ राजली , गल्लू कोहाड़ पुट्ठी, मास्टर सतीश, नवीन एडवोकेट थिलोड, विजय सिसाय, सुंदरदास बड़वासनी,बलजीत मंगलापुरी मौजूद रहे।

सुनील कोहाड़ पत्रकार की पेशकश

 

हरियाणा आज के ताजा समाचार पढ़ें – latest Haryana Breaking News Today

राखी गढ़ी महोत्सव का समापन: खेलों का परिणाम घोषित,

हांसी में पत्नी की हत्या कर युवक फंदे पर लटका, चार और दो साल की मासूम बच्चियों के सिर से उठा माता-पिता का साया ,

खाटूश्याम जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, दो गंभीर, रेवाड़ी में दिल्ली जयपुर हाइवे पर हुआ हादसा

चरखी दादरी के जीतपुरा धाम में विशाल रक्तदान शिविर और आंखों का फ्री चेकअप कैंप 31 को,

हिसार पुलिस ने बदमाश को दबोचा, सुलझी लूट की वारदात,

रोहतक से लेकर कैथल तक ठगों का आतंक, उचाना पुलिस ने दो दबोचे, पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा,

खुशी नर्सिंग कॉलेज विवाद फिर गहराया, 5 डिग्री सेल्सियस में रात भर खुले आसमान के नीचे डटी रही छात्राएं,

अरावली पहाड़ बचाओ अभियान के तहत सेमिनार आयोजित,

नशीला पदार्थ सुंघाकर नगदी व जेवरात चोरी, हरियाणा पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर गिरोह के मुखिया को दबोचा,

खरखौदा विकास रैली में मुख्यमंत्री ने खोला घोषणाओं का पिटारा,

 

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer