Verification: eefe237ed2c24d7f

इंटरनेशनल खिलाड़ी रोहित की हत्या के मामले में बेंगलुरु से तीन गिरफ्तार : Murder Case Update

0 minutes, 4 seconds Read

Rewari khera Bhiwani Rohit Murder Case Update

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Rohit Murder Case Update: भिवानी जिले के गांव रेवाड़ी खेड़ा में आयोजित शादी समारोह में रोहतक जिले के इंटरनेशनल खिलाड़ी रोहित की हत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को काबू किया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को बेंगलूरु से गिरफ्तार किया है।

ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के अंतर्गत भिवानी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने इंटरनेशनल खिलाड़ी (बॉडीबिल्डर) रोहित हत्याकांड में फरार चल रहे तीन आरोपियों को बेंगलुरु से काबू करने में सफलता हासिल की है। ( Latest News Bhiwani )

रोहतक जिले के गांव हिमायूपुर निवासी नेशनल खिलाड़ी रोहित की हत्या करने के मामले में सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रोहित हत्या मामले में फरार तीन आरोपियों को बेंगलुरु से काबू किया।

इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने रोहतक आईजी सहित हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह से भी गुहार लगाई थी। डीजीपी हरियाणा ने पुलिस को फटकार लगाते हुए शीघ्र ही आरोपितों को पकड़ने के आदेश दिए थे। डीजीपी की फटकार के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है ‌

आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

  1. वरुण पुत्र ओमपाल, निवासी तिगड़ाना, जिला भिवानी।
  2. तरुण पुत्र ओमपाल, निवासी तिगड़ाना, जिला भिवानी।।
    (वरुण व तरुण दोनों सगे भाई हैं)
  3. दीपक पुत्र अजीत सिंह, निवासी तिगड़ाना, जिला भिवानी।।

भिवानी पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है और उनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है ताकि उनको भी गिरफ्तार किया जा सके।

गौरतलब है कि रोहित की हत्या के मामले में सरोज निवासी हिमायूपुर, जिला रोहतक द्वारा थाना सदर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पुत्र रोहित दिनांक 27.11.2025 को अपने दोस्त जतिन पुत्र बलवान, निवासी बौंद कला, जिला चरखी दादरी के साथ एक शादी समारोह में गांव रेवाड़ी खेड़ा, जिला भिवानी में कन्यादान डालने गए थे। रात करीब 10:00 बजे बारात में आए कुछ व्यक्तियों द्वारा महिलाओं पर अश्लील शब्द कहे जाने पर रोहित द्वारा विरोध करने से कहासुनी व झगड़ा हो गया था।

इसके पश्चात जब रोहित अपने दोस्त जतिन के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर रात करीब 11:00 बजे घर लौट रहे थे, तो रेवाड़ी खेड़ा से बामला रोड रेलवे फाटक के नजदीक बारात में आए व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपियों ने रोहित के सिर व शरीर पर जान से मारने की नीयत से गंभीर चोटें पहुंचाईं। इलाज के दौरान रोहित की मृत्यु हो गई।

शिकायत के आधार पर थाना सदर भिवानी में मुकदमा संख्या 609 दिनांक 28.11.2025 अंतर्गत धाराएं 109(1), 115, 126, 190, 191(2), 191(3), 324(4), 351(2) व 103 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer