Verification: eefe237ed2c24d7f

Uklana MLA नरेश सेलवाल विधानसभा में उठाएंगे किसानों का मुद्दा: किसानों की मांगे, पगड़ी संभाल जट्टा ने सौंपा ज्ञापन

0 minutes, 6 seconds Read

Uklana MLA farmers issues in Legislative Assembly

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Barwala News : हरियाणा के किसान पिछले काफी समय से सरकार की अनदेखी और मौसम की मार झेल रहे हैं। समय पर किसानों को उचित बीज, खाद नहीं मिलने सहित बाजार में उपलब्ध नकली बीज और खाद से परेशान हैं। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति द्वारा अपनी किसान मजदूर वर्ग की समस्याओं को लेकर हिसार जिले की उकलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक ( Uklana  MLA ) नरेश सेलवाल को मांग पत्र सौंपा। विधायक ने आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या को वह विधानसभा पटल पर जरुर उठाएंगे।

 

हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल ने उकलाना विधायक नरेश सेलवाल से मिला। उन्होंने किसानों की समस्याएं को लेकर बताया कि हरियाणा के किसान मजदूर वर्तमान समय में कई गम्भीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। बदलते मौसम, सरकार की नौतियों, बाजार व्यवस्था छ फसल के उचित मूल्य न मिलने के कारण किसान आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से अत्यन्त प्रभावित है। अतः किसानों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए शीतकालीन सत्र में किसान-मजूदरों की आवाज उठाकर निम्नलिखित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करवाया जायें।

पंगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के ब्लाक बरवाला प्रधान सुखदेव छान, उमेद चाहार, ओमप्रकाश श्योकंद, पवन छान, उप प्रधान बलजीत बयाना खेड़ा, वीरभान, धर्मा, अमरा, रमेश बालक, बसाऊं बोबुआ, रमेश बोबुआ, दिलबाग, राजबीर, चंद्र, रामकरण, रामकुमार छान इत्यादि मौजूद थे।

हरियाणा के किसानों की प्रमुख मांगे :-

  1. किसानों मजदूरों का सम्पूर्ण कर्जा माफ किया जाये। सरकार की गलत नीतियों, प्राकृक्तिक आपदाओं तथा फसलों के उचित दाम न मिलने के कारण किसान-मजूदर कर्ज में डूब चुका है। सम्पूर्ण कर्जा माफी ही किसान व किसानी को बचाने का हल है।
  2. MSP पर फसल खरीद का गरिटी कानून चनवाया जाये। स्वामीनाथन की सिफारिश C2+50% फार्मूले के अनुसार फसलों की MSP निर्धारित की जाये। भावांतर योजना के तहत किसानों से हो रही लूट को तुरन्त बन्द करके सभी फसलों की सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाये।
  3. हरियाणा सरकार द्वारा टैक्ट्रर पर बढ़ाया गया रजिस्ट्रेशन टैक्स तुरन्त प्रभाव से वापिस लिया जाये। सरकार द्वारा 10 व 12 वर्ष पुरानी गाड़ियों को चलाने पर लगाई गई पाबन्दी को तुरन्त प्रभाव से हटाया जाये।
  4. नकली गेट पास व फर्जी पोर्टल के माध्यम से धान में हुए घोटाले की निष्पक्ष जांच एजेंसी से करवाई जाये। बाजरे पर सरकार द्वारा दी गई भावांतर योजना में भी बड़े स्तर पर धांधली हुई है। जिसकी वजह से किसानों के साथ मण्डियों में लूट हुई है। इसकी जांच करवाकर किसानों के हुए नुक्सान की भरपाई करवाई जाये व दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये।
  5. हर वर्ष बरसात से होने वाले नुक्सान से बचने के लिए प्रदेश में नदी-नालों की सफाई करवाई जाये और नहरों के बांधों को मजबूत किया जाये और जहां-2 नाले बन्द है वहां ड्रेनेज एवं पाईपलाईन की उचित व्यवस्था की जाये। हिसार घग्घर ड्रेन से हर वर्ष कई जिलों की हजारों एकड़ फसलें, टयूब्वैल, सोलर प्लेट एवं ढाणियों का नुक्सान होता है। इस रोकने के लिए इस घग्घर ड्रेन का सही लेवल पर नवीनकरण जल्द करवाया जाये। घग्घर नदी की खुदाई करवाई जाये दोनों तरफ बांध मजबूत करके उन पर पक्की सड़कों का निर्माण करवाया जाये।
  6. इस वर्ष भारी बारिश, बाढ, जलभराव व धान में फिजी वायरस से हरियाणा में किसानों की लाखों एकड़ फसले बर्बाद हो गई है। मुआवजा देते समय 5 एकड़ बाली शर्त हटाकर बिना किसी भेदभाव के सभी किसानों को खराब हुई फसलों का उचित मुआवजा दिया जाये।
  7. ट्यूब्वैल कनैक्शनों के सभी आवेदनकर्ताओं को बिना किसी शर्त के कनैक्शन जारी किया जाये। नये ट्यूब्वैल कनैक्शनों के लिए काडा द्वारा लगाई गई अनावश्यक शर्त हटाई जाये।
  8. बिजली बिल 2025 को रद्द किया जाये। स्मार्ट मीटर लगाने वाले निर्णय को वापिस लिया जाये। अमेरिका व अन्य देशों के दबाव में आकर खेती क्षेत्र में किसी तरह का भी फ्री ट्रेड एग्रीमैट (FTA) ना किया जाये। क्योंकि यह किसानों व मजूदरों के हितों के विपरीत है। इसे तुरन्त प्रभाव से रद्द किया जाये।

 

उकलाना से कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल ने किसने और मजदूरों को आश्वासन दिया है कि वह उनकी समस्याओं को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उठाएंगे और उन सभी समस्याओं का समाधान करवाने की हर संभव कोशिश करेंगे। 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer